फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of trying to kill by feeding poisonous pills

जहरीली गोलियां खिलाकर मारने के प्रयास का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of trying to kill by feeding poisonous pills
गांव बिन्ट में महिला को जबरन जहरीली गोलियां खिलाकर मारने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने उसकी चाची सास को नामजद किया है। महिला को मुलाना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रितिका ने दिए बयान में बताया कि उसकी शादी चार साल पहले प्रदीप कुमार के साथ हुई थी। शादी से उसके पास दो वर्ष की एक बेटी है। करीब डेढ़ साल पहले उसके पति प्रदीप कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह अपनी सास निर्मला के साथ गांव में रह रही है। 29 सितंबर को उसकी चाची सास सीमा उनके घर आई हुई थी। उनकी आपस में बोलचाल हो गई, जिस पर उसकी चाची सास उसे जान से मारने की धमकी देकर चली गई। अगली सुबह नौ बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसकी चाची सास आ गई और उसने कमरे की कुंडी लगा थी। सीमा ने उसे चारपाई पर धक्का दिया, जिससे वह चारपाई पर गिर गई। इसी दौरान उसकी चाची साल ने गेहूं में डालने वाली दवाई की तीन गोलियां उसके मुंह में डाल दी और उसका मुंह दबा दिया। उसने विरोध किया तो उसकी चाची सास मौके से फरार हो गई। शोर मचाने पर उसकी दूसरी चाची सास किरण आई, जिने उसके पिता अशोक को फोन पर जानकारी देकर मौके पर बुलाया। वहीं परिजनों ने महिला को गंभीर अवस्था में मुलाना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed