फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of stealing purse caught, sent to jail

Kurukshetra News: पर्स चुराने का आरोपी काबू, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing purse caught, sent to jail
कुरुक्षेत्र। पर्स चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा पर्स, एक एटीएम कार्ड, आधार कार्ड की फोटो कॉपी व 500 रुपये बरामद किए। आरोपी रजत निवासी रतगल को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर पुलिस में दर्ज शिकायत में रविंद्र निवासी प्रतापगढ़ ने बताया था कि वह एक निजी अस्पताल में काम करता है। पांच मार्च को वह घर से रात की ड्यूटी करने के लिए अस्पताल आया था। वह अपने बैग कमरे में रखकर नीचे लैब में काम करने के लिए गया था। वह काम करके अपने कमरे में ऊपर आया तो उसके बैग से उसका पर्स चोरी हो गया था। पर्स में 15 हजार रुपये व कागजात थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच पुलिस चौकी सेक्टर-सात को दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी रजत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा पर्स, एक एटीएम कार्ड, आधार कार्ड की फोटो कॉपी व 500 रुपये की नकदी बरामद की गई। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संदाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed