फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of selling arms for four thousand rupees arrested

Kurukshetra News: चार हजार रुपये में असलहा बेचने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Accused of selling arms for four thousand rupees arrested
कुरुक्षेत्र। दो सप्ताह पहले देसी कट्टे और कारतूस के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने असलहा सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोल्डी निवासी झांसा ने तस्कर मनोज कुमार उर्फ शैंटी निवासी झबीरण सरसावा जिला सहारनपुर यूपी से चार हजार रुपये में असलहा खरीदा था। सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 31 मार्च को उनकी टीम लाडवा के रामकुंडी चौक पर गश्त कर रही थी। टीम ने गुप्त सूचना पर ओपी जिंदल पार्क के पास खड़े गोल्डी को काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके पास से देसी कट्टा 315 बोर व एक कारतूस बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना लाडवा में मामला दर्ज कर आरोपी गोल्डी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया था कि यह असलहा उसने शैंटी से चार हजार रुपये में खरीदा था। आरोपी की निशानदेही पर टीम ने असलहा सप्लाई करने के आरोपी मनोज कुमार उर्फ शैंटी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed