{"_id":"649896e50a7997454f02db37","slug":"accused-of-cheating-lakhs-arrested-kurukshetra-news-c-18-1-158357-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पीवीसी पाइप बनाने वाली कंपनी से लगभग सवा 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवम कुमार जैन टीन बाजार गजडुन्डवाङा जिला कासगंज, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुरुक्षेत्रा टेक्नो प्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड ईशरगढ़ के निदेशक की ओर से 25 मार्च को कार्यालय पुलिस अधीक्षक में शिकायत दी थी, जिसमें बताया गया था कि शिवम जैन कुछ समय पहले पीवीसी पाइप खरीदने के लिए उसके पास आया था और उधार में पाइप खरीदकर 15 लाख 24 हजार 165 रुपये का समय पर भुगतान करने के बारे में बोलकर पाइप ले गया था, परन्तु उसको न तो पाइपों के पैसे दिए और न ही पाइप वापस किए। जब उसने शिवम जैन से पैसे मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद