फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accused arrested from karnal-dehli bypass

कैंडी बाबा का दूसरा साथी समीम दिल्ली-करनाल बाईपास से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
accused arrested from karnal-dehli bypass
उर्फ कैंडी के नजदीकी साथी उत्तर प्रदेश निवासी समीम एसटीएफ स्टाफ अंबाला की टीम के साथ । - फोटो : Kurukshetra
एसटीएफ स्टाफ अंबाला की टीम ने शाहाबाद के गांव शरीफगढ़ जीटी रोड पर डेरा बडभाग सिंह का डेरा बनाकर ढोंगी तांत्रिक द्वारा दंपती सहित कई लोगों के करोड़ों रुपये हड़पने के मामले का पर्दाफाश किया है। अब पुलिस ने थाना शहर थानेसर में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किए गए ढोंगी बाबा राजेश उर्फ कैंडी के नजदीकी साथी यूपी निवासी समीम को भी दिल्ली करनाल बाईपास के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि जून 2019 में विवेक गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता निवासी राजेंद्र सेठ कालोनी कैथल की शिकायत पर सोना दिलाने के बहाने 99 लाख रुपये धोखाधड़ी से हड़पने के मामले में तांत्रिक राजेश उर्फ कैंडी निवासी शरीफगढ़ व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। विवेक गुप्ता की शिकायत के अनुसार डेरा बडभाग सिंह के संचालक राजेश कैंडी बाबा ने 22 हजार रुपये तोला सोना देेने का आश्वासन दिबया था तथा एक किलो सोना लेने पर एक लाख रुपये कमीशन की मांग की थी। सौदा तय होने पर शिकायतकर्ता ने रुपयों का प्रबंध कर उसे 99 लाख रुपये दे दिए थे। तब ढोंगी बाबा ने उसे आधा किलो सोना दिया था, जिसकी जांच कराई तो नकली पाया गया। इन लोगों से कईं बार संपर्क किया तो उसे सोना देने की बजाय जान से मारने की धमकी देते हुए 99 लाख रुपए हड़प लिए थे। इसी तरह ही अन्य मामले भी उजागर हुए थे। एक मामले में तो विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए हड़पे थे। कई केस दर्ज होते ही ढोंगी तांत्रिक बाबा राजेश उर्फ कैंडी, पत्नी नीना व अन्य लोग डेरा बडभाग सिंह छोड़कर नौ दो ग्यारह हो गए थे। कईं माह के अंतराल बाद ढोंगी बाबा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी को एसटीएफ स्टाफ की पुलिस टीम ने फरीदाबाद की अदालत से प्रोड्क्शन वारंट पर लेकर आगामी जांच के लिए 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस पूछताछ पर आरोपी ने राज खोलते हुए बताया कि वे लोग नेपाल से सस्ते दाम पर सोना दिलाने का विश्वास दिलाकर अनेक लोगों को करोड़ों की चपत लगा चुके है। सोने के काम धंधे में उसका साथ उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर के नजदीकी सफूल टरेटी बाजार निवासी समीम उर्फ जादूगर भी शामिल है। समीम उस द्वारा सोने के बनाए गए ग्राहकों को नकली सोना तैयार कर उसे देता था जिसे वह आगे सप्लाई करता था। इस आरोपी को भी गिरफ्त में लेने के लिए एसटीएफ स्टाफ ने व्यापक जाल बिछाया तथा इसी बीच एसटीएफ स्टाफ को पुख्ता जानकारी मिली की आरोपी समीम दिल्ली-करनाल बाईपास के पास मौजूद है। भनक लगते ही ढोंगी बाबा राजेश उर्फ कैंडी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में ले जाया गया। ढोंगी बाबा ने समीम के बारे मेें जानकारी दे दी। पुलिस ने तत्काल ही इस आरोपी को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। इस आरोपी को भी अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इन आरोपियों से अन्य लोगों के भी बारे में खुलासा होगा। यहां यह भी बता दें कि ढोंगी बाबा व अन्य के खिलाफ अन्य मामलों में जांच अपराध शाखा-2 पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed