फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused arrested for cheating in the name of sending to Australia

Kurukshetra News: 1008 कुंडों में डाली गईं एक लाख आहुतियां, मंत्रोच्चार से गूंजी धर्मनगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating in the name of sending to Australia
कुरुक्षेत्र। केशव पार्क में आयोजित किए जा रहे 1008 कुडीय शिव शक्ति महायज्ञ में दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। बुधवार सुबह महायज्ञ में आहुतियाें संग मंत्रोच्चार से धर्मनगरी के आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया। वेद मंत्रों के बीच एक लाख आहुतियां डाली गईं, जिससे आसपास का पूरा वातावरण सुगंधित हो उठा। यहां बनाए गए 1008 कुंडों में हर रोज एक लाख आहुतियां डाली जाएंगी, जिसके लिए 1200 प्रकांड ब्राह्मण व 1500 विद्वान पहुंच चुके हैं। 27 मार्च तक चलने वाले महायज्ञ के प्रति श्रद्धालुओं में गहरी श्रद्धा व उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में सुबह ही श्रद्धालु यहां पहुंचने लगे तो दिनभर आवागमन लगा रहा।
विज्ञापन


यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम जी महाराज ने सबसे पहले सुबह छह से आठ बजे तक यज्ञ किया। इसके बाद प्रकांड ब्राह्मण व विद्वानों ने दोपहर करीब एक बजे तक यज्ञ कुंडों में मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डलवाईं। पारंपरिक परिधान धारण किए यजमान भी इससे गदगद हो उठे। यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम के सान्निध्य में आयोजित इस महायज्ञ के चलते शाम चार बजे श्रीराम कथा का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। शाम साढ़े सात बजे महाआरती की गई। महायज्ञ से पूर्व विश्वभर में सनातन और शांति का संदेश जाएगा तो वहीं देश की उन्नति एवं समृद्धि के लिए भी यह यज्ञ करवाया जा रहा है। इसमें देश भर से बड़े संत पहुंचेंगे।
विज्ञापन




प्रतिदिन सुबह से दोपहर तक यज्ञ, दोपहर बाद श्रीराम कथा
यज्ञशाला में 26 मार्च तक सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 27 मार्च को यज्ञ एवं पूर्ण आहुति के साथ महायज्ञ संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार प्रतिदिन शाम तीन से पांच बजे तक पूर्व डीजीपी आरसी मिश्रा द्वारा श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन रात्रि 7:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक दिव्य महाआरती स्वामी हरिओम द्वारा की जाएगी। ये आयोजन बुधवार से शुरू किए गए।

इसी प्रकार प्रतिदिन शाम तीन से पांच बजे तक पूर्व डीजीपी आरसी मिश्रा द्वारा श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन रात्रि 7:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक दिव्य महाआरती स्वामी हरिओम द्वारा की जाएगी। ये आयोजन बुधवार से शुरू किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed