{"_id":"621e7c6d5284a9091e735eb8","slug":"accused-arrested-for-buying-goods-by-cheating-shopkeepers-sent-to-jail-kurukshetra-news-knl100568655","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों से धोखाधड़ी करके सामान खरीदने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों से धोखाधड़ी करके सामान खरीदने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर दुकानों से सामान खरीदने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से दो इन्वर्टर सहित नौ बैटरी बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 फरवरी को पुलिस को दी शिकायत में दुकानदारों ने कहा कि अभिषेक सेतिया उर्फ साहिल ने कई दुकानदारों से लाखों रुपये का सामान खरीदा था। आरोपी ने सामान का भुगतान चेक के जरिए किया था, मगर आरोपी ने उन चेक पर अपने गलत हस्ताक्षर कर दिए थे। भुगतान के लिए उन्होंने बैंक में चेकों को जमा कराया तो बैंक ने चेक वापस कर दिए। इस पर दुकानदारों ने आरोपी से बात की तो उसने उनको जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी अभिषेक सेतिया उर्फ साहिल निवासी केशव विहार पिहोवा को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश से एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। आरोपी के कब्जे से दो इन्वर्टर व नौ बैटरी बरामद की गई। आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
किस दुकानदार से लिया कितने का सामान
दुकानदार संजीव खंडूजा ने बताया कि आरोपी ने उसे डेढ़ लाख रुपये, राजेंद्र भार्गव से साढ़े चार लाख रुपये, प्रेम कुमार से साढ़े 30 हजार रुपये, बलजिंद्र सिंह से 31 हजार, संदीप से 31 हजार व सन्नी से डेढ़ लाख रुपये का सामान लिया था, मगर इसका भुगतान नहीं किया था।