फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accident, scooty, couple

एक्टिवा पर सवार होकर घर लौट रहे दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
accident, scooty, couple
फोटो नंबर- 27 से 29
विज्ञापन

ट्रक ने दंपति को मारी टक्कर, महिला की मौत
बिरला मंदिर से एक्टिवा पर घर लौट रहे थे दीदार नगर निवासी दंपती
माई सिटी रिपोर्टर
कुरुक्षेत्र। एक्टिवा पर घर लौट रहे दंपति को पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक्टिवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हो एलएनजेपी अस्पताल दाखिल कराया गया, जबकि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार होने का प्रयास करने लगा तो राहगीरों ने उसे दबोच लिया।

दीदार नगर निवासी सुरजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बिरला मंदिर से एक्टिवा पर अपने घर जा रहा था, जैसे ही वह छोटे रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें उसकी करीब 42 वर्षीया पत्नी सुनीता की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पिछले कई माह से कैथल कुरुक्षेत्र मार्ग को उखाड़ा हुआ है, लेकिन निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि बिना चेतावनी बोर्ड एवं पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते वाहन चालक अपनी मनमानी करते हैं। गलत दिशा में वाहन दौड़ाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। उन्होंने पुलिस से लापरवाही सड़क के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। केयूके थाना के मुंशी कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पीड़ितों के ब्यान दर्ज कर रही है। शीध्र ही शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed