फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Abrupt wheat procurement, account not opened in 12 procurement centers

Kurukshetra News: बेपटरी गेहूं खरीद, 12 खरीद केंद्रों में नहीं खुला खाता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Abrupt wheat procurement, account not opened in 12 procurement centers
कुरुक्षेत्र। गेहूं खरीद भले ही एक अप्रैल से शुरू हो चुकी है, लेकिन नौवें दिन रविवार तक भी खरीद पटरी पर नहीं आ पाई। इसके तहत जहां अभी अनाज मंडियों में ही महज किसानों को शांत करने व भरोसा बनाने को लेकर खरीद की खानापूर्ति की जा रही है, वहीं जिले भर में स्थित 16 खरीद केंद्रों में से 12 केंद्रों पर खाता तक नहीं खुल पाया है।
विज्ञापन

हालांकि इन केंद्रों पर गेहूं की आवक शुरू हो जाने के किसानों द्वारा दावे किए जा रहे हैं लेकिन प्रशासन के मुताबिक महज ठोल खरीद केंद्र पर 802 एमटी तो नीमवाला खरीद केंद्र पर 218 एमटी गेहूं पहुंचा, जिसकी खरीद भी कर ली गई। कराह साहिब पर 387 एमटी की खरीद की जा सकी है। गांव लुखी स्थित खरीद केंद्र पर 27 एमटी गेहूं पहुंचा, लेकिन यह खरीद किए जाने की बाट जोह रहा है। ऐसे ही हालात जिला की मंडियों के बने हुए हैं। इसके पीछे गेहूं में अधिक नमी मानी जा रही है। लेकिन प्रशासन की ये बातें किसानों के गले नहीं उतर रही हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अब पिछले पांच दिनों से धूप निकली हुई है और सूखे गेहूं को भी अधिक नमी वाला करार दिया जा रहा है। ऐसे में किसान मंडियों में कई दिनों से बैठे हैं। वहीं पर गेहूं सुखाकर नमी कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
जांच रिपोर्ट की ओर टकटकी लगाए हैं किसान
बता दें कि इस बार बारिश व ओलावृष्टि के चलते फसलें खराब हुई थी, जिस कारण केंद्र सरकार के आदेश पर एफसीआई की तकनीकी टीम ने प्रदेश भर की मंडियों से गेहूं के सैंपल लिए थे। दो दिन चले इस अभियान के बाद सोमवार को सैंपल जांच रिपोर्ट आने की इंतजार है। गेहूं खरीद एजेंसियों से लेकर आढ़तियों व किसानों की भी इस पर निगाहें टिकी हुई है। रिपोर्ट आने के बाद सरकार की ओर से राहत दी गई तो खरीद कार्य में एकाएक तेजी आएगी।
बॉक्स
खरीद एजेंसियों व आढ़तियों में बना है यह डर
बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल इस बार खराब हुई है। दाने की चमक कम हो गई है तो दाने में पतलापन व टूट भी ज्यादा है। ऐसे में खरीद एजेंसियों में भय है कि फिलहाल खरीद की तो बाद में एफसीआई इसका भुगतान न रोक दें या फिर खरीदी गई गेहूं वापस न लौटा दी जाए। ऐसा होने पर गेहूं खरीद करने वाली एजेंसी पर सवाल उठने लाजमी है तो वहीं वहीं घतौतरी आदि पाए जाने पर इसका असर आढ़तियों पर भी पड़ सकता है।
बॉक्स
इन खरीद केंद्रों पर शुरु नहीं हुई गेहूं खरीद

अजराना कलां, अमीन, बारना, भौर सैयदा, बोधनी, चढूनी जाटान, गुमथला गढू, झांसा, किरमिच, मलिकपुर, नलवी व थाना।
बॉक्स
इन केंद्रों पर यह हुई खरीद
ठोल पर 802 एमटी, नीमवाला 218 एमटी व कराह साहिब पर 387 एमटी की खरीद की जा सकी है जबकि लुखी केंद्र पर 27 एमटी गेहूं पहुंची है, जिसकी खरीद रविवार को भी नहीं की जा सकी।
बॉक्स
इन मंडियों में यह हो चुकी खरीद
कुरुक्षेत्र 2060 एमटी, शाहाबाद 394 एमटी, पिहोवा 382 एमटी, पिपली 1381 एमटी, लाडवा 799 एमटी, इस्माईलाबाद 2026 एमटी व बाबैन अनाजमंडी में 728 एमटी गेहूं की खरीद रविवार तक की जा सकी है।

बॉक्स
आज आ सकती है जांचे गए सैंपल की रिपोर्ट : डीएफएससी
डीएफएससी सुरेंद्र सैनी का कहना है कि एफसीआई की केंद्रीय टीम द्वारा लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट सोमवार को आ सकती है, जिसके बाद नए दिशा-निर्देश सरकार जारी कर सकती है और उनके अनुसार ही अगला कदम उठाया जाएगा। फिलहाल मंडियों में खरीद कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed