फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   abhay chotala arora mobile

दिल्ली कूच से ऐन पहले अरोड़ा को अभय चौटाला की बैठक का निमंत्रण

Thu, 12 Sep 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
abhay chotala arora mobile
दिल्ली कूच करने से ऐन पहले अशोक अरोड़ा को कुरुक्षेत्र में 14 सितंबर को होने वाली इनेलो की एक अहम बैठक में शामिल होने का न्योता मिला। फोन पर उन्हें यह निमंत्रण दे रहे थे, इनेलो किसान विंग के प्रदेश संयोजक सरदार बूटा सिंह। उन्होंने अरोड़ा से फोन पर संपर्क कर पूछा प्रधानजी 14 अभय चौटाला कुरुक्षेत्र में बैठक लेंगे आ रहे हो क्या ? बता दें कि 25 सितंबर को होने वाली ताऊ देवीलाल जयंती से पहले अभय चौटाला प्रदेशभर में बैठकें कर रहे हैं। ऐसी ही एक बैठक कुरुक्षेत्र में 14 सितंबर को होगी, मगर इनेलो के इतिहास में यह पहली बार होगा,जब कुरुक्षेत्र में अशोक अरोड़ा के बिना कोई महत्वपूर्ण बैठक होगी। दरअसल,पिछले तीन दिनों से अशोक अरोड़ा के आवास पर उनके समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है। रोजाना उनसे यह पूछने वालों की भीड़ यहां दिखाई देती है कि उनके नेता किस पार्टी का दामन पकड़ विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। यह समर्थक भी जानते हैं कि थानेसर के बाद पिपली पहुंचकर जीटीरोड से उनके लिये दो रास्ते निकलते हैं,एक दिल्ली की ओर तो दूसरा चंडीगढ़। अरोड़ा ने बताया कि वीरवार को उनके पास कांग्रेस की आफर के लिये पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भी फोन आया, वहीं भाजपा के एक कद्दावर मंत्री ने भी उनसे संपर्क साधा। खास बात यह है कि भाजपा के मंत्री के फोन से जो बात सामने आई वो थोड़े इंतजार की थी,जबकि कांग्रेस के लिये उन्हें झटपट में मसौदा तय करने का आफर था। यानी भाजपा के इंतजार में अरोड़ा चुनावी रथ को खड़ा रखने के मूड में नहीं है,जबकि माना जा रहा है कि बाद दुपहर उनकी गाड़ी ने थानेसर से पिपली जीटीरोड पहुंच कर चंडीगढ़ की बजाये दिल्ली की ओर सरपट रफ्तार पकड़ी। पता चला है कि शुक्रवार को वे दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दरबार में कांग्रेस के हाथ के साथ दिख सकते हैं।
विज्ञापन

और कह गये गाड़ियां तैयार रखना
दिल्ली कूच करने से पहले अशोक अरोड़ा ने अपने समर्थकों से बातचीत की और चुनाव के लिये तैयार रहने को भी कहा। हालांकि तमाम तरह की चर्चाओं के बाद उन्होंने जाने से कुछ घंटे पहले अपने समर्थकों से गाड़ियां तैयार रखने को भी कहा। संभवत ये गाड़ियां इसलिये तैयार कराई गई हैं,ताकि नये राजनीतिक दल में शामिल होने से पहले उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में वहां एकत्रित हों।
विज्ञापन

अरोड़ा बोले केवल थानेसर ही चुनाव लडू़ंगा
अशोक अरोड़ा ने कहा कि उन्हें किसी दूसरे हलके से चुनाव लड़ने के आफर मिले,मगर कुरुक्षेत्र की थानेसर विधानसभा सीट ने उन्हें चार बार विधानसभा में भेजा। इस सीट से उनका परिवार का नाता है और परिवार को छोड़ कर दूसरी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। यहां बता दें कि पिछले कई दिनों से यह चर्चा आम थी कि उन्हें भाजपा रादौर या पिहोवा से टिकट दे सकती है। हालांकि इन चर्चाओं से अरोड़ा साफ इंकार करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed