फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Aam Aadmi Party does not exist in the state: Abhay Chautala

आम आदमी पार्टी का प्रदेश में कोई वजूद नहीं : अभय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party does not exist in the state: Abhay Chautala
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पंजाब में जीत हासिल करने पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ज्यादा उत्साहित न हों, क्योंकि पार्टी का हरियाणा में कोई वजूद नहीं है। किसी भी पार्टी का वजूद उसके संगठन से होता है। प्रदेश में सबसे अधिक मजबूत संगठन इनेलो का है। उन्होंने कहा कि इसी संगठन के बूते पर विधानसभा व लोकसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। वे वीरवार को एक निजी पैलेस में इनेलो की ओर से आयोजित मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार समाप्ति के दावे और वादे सिर्फ नाम के हैं, जो काम पहले चंद पैसों में होता था अब उसके दाम 20 गुना बढ़ गए हैं, जिस कारण लोग दुखी वह परेशान हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों को खत्म करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने प्रदेश की खेल नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों से ए, बी व सी कैटेगरी बना कर धोखा किया जा रहा है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अभय चौटाला को तलवार भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed