फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A young man working as a scrap dealer was murdered with a sharp weapon.

Kurukshetra News: कबाड़ी का काम करने वाले युवक की धारदार हथियार से हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
A young man working as a scrap dealer was murdered with a sharp weapon.
कुरुक्षेत्र। किरमिच रोड की ओर ब्रह्मसरोवर परिसर में कबाड़ी का काम करने वाले युवक के सिर में धारदार हथियार से चोट मारकर हत्या कर दी गई। युवक 20 दिन पहले ही ब्रह्मसरोवर पर आया था। मृतक की शिनाख्त दीपक कुमार 26 के रूप में हुई। दीपक मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। दीपक ब्रह्मसरोवर पर ही मांगकर अपना गुजारा करता था। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में रोहित निवासी सालकी जिला किशनगंज बिहार ने बताया कि वह शहर में ही एक दुकान के ऊपर किराये पर रह रहा है। उसका बड़ा भाई दीपक कुमार भी उसके साथ ही रहता था। दीपक कबाड़ी का काम करता था। 20 दिन पहले दीपक ब्रह्मसरोवर पर आकर रहने लगा था। वह यहीं पर घूमता फिरता था और नशा करता था। वह घाट पर मांग कर खाता था और यहीं पर सो जाता था। सात अक्तूबर की रात 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोगों ने उसके भाई की हत्या कर दी। वह घटनास्थल पर पहुंचे तो दीपक के शरीर पर पेचकस व धारदार हथियार मारने के निशान थे। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दीपक की पत्नी गर्भवती
रोहित ने बताया कि दीपक की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। शादी से उसके पास आठ साल की बेटी रिया है। अभी उसकी भाभी गर्भवती है। दीपक पैसे कमाने के लिए ही कुरुक्षेत्र आया था। वह यहां कबाड़ बेचकर अपना गुजारा चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
थाना केयूके प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने भादस की धारा 302 और 34 के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी फरार चल रहे हैं। इसमें तीन आरोपियों के नाम सामने आए हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed