फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A young man going with his mother attacked with sharp weapons

मां के साथ जा रहे युवक पर धारदार हथियारों से हमला

Fri, 30 Aug 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
A young man going with his mother attacked with sharp weapons
लाडवा। एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला करके घायल करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित युवक को उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव जैनपुर जाटान निवासी सुखविंद्र शर्मा ने बताया कि वह अपनी मां सुनीता देवी व दो माह की बेटी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव से प्रेम सौंटी की ओर जा रहा था, जब वह बराहण वाली सड़क पर पहुंचा तो सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार गांव जैनपुर जाटान निवासी अमित, राकेश व एक अन्य युवक आए और उन्होंने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह, उसकी मां व बेटी सड़क पर गिर गए। इस दौरान राकेश द्वारा दो लोगों के खिलाफ दर्ज कराए गए धोखाधड़ी के एक केस का वापिस लेने के लिए आरोपियों ने धमकाया। पीड़ित सुखविंद्र ने कहा कि अमित व राकेश ने सुए व चाकू से उसकी कमर पर वार किए व तीसरे लड़के ने उसे लातों से पीटा। इस दौरान उसकी मां द्वारा शोर मचाने पर गांव का ही एक अन्य युवक आ गया, जिस पर तीनों हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित को लाडवा के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed