फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   a woman found corona infected

एक महिला मिली कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
a woman found corona infected
आरटी पीसीआर के 1619 व रैपिड एंटीजन के 122 सैंपलों में से शनिवार को 32 वर्षीय महिला की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि एक मरीज को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक जिले में 22111 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। हालांकि इनमें से 21738 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। अभी तक 356 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 17 एक्टिव केस है। इनमें से 9 लोग घर में आइसोलेट किया गया है, जबकि 8 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल किया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और कुरुक्षेत्र में अब तक 21738 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अभी तक लिए गए 458615 में से 434854 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब तक 21738 मरीज कोरोना को मात दे चुके है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। इस जिले का रिकवरी रेट 98.31 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.84 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed