फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A person crossing the road dies after being hit by a car

कार की टक्कर लगने से सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
A person crossing the road dies after being hit by a car
कुरुक्षेत्र। नेशनल हाईवे-44 पर पिपली बस अड्डे के पास सड़क पार कर रहे व्यक्ति की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 44 वर्षीय योगेंद्र वासी हाथरस (यूपी) के रूप में हुई। हादसे के आरोपी कार चालक फरार हो गया। थाना सदर थानेसर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजेश वासी बीड़ पिपली ने कहा कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। वह रविवार सुबह करीब तीन बजे अपनी चाची से मिलने सेक्टर-32 स्थित अस्पताल जा रहा है। जैसे ही वह पिपली बस अड्डे के पास पहुंचा तो शाहाबाद की तरफ से आई एक कार ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही वह व्यक्ति उछल कर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कार उस व्यक्ति के ऊपर से निकल गई। उसने दौड़कर उस व्यक्ति को संभाला और पुलिस की गाड़ी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। घायल की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान योगेंद्र के रूप में हुई। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने आधार कार्ड पर दर्ज पते के आधार पर परिजनों को सूचना दी और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। कार नंबर के आधार अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी कार चालक के बारे में सुराग लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed