फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A huge crowd of devotees gathered in the procession of Gauri Shankar Temple.

Kurukshetra News: गौरी शंकर मंदिर की शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
A huge crowd of devotees gathered in the procession of Gauri Shankar Temple.
कुरुक्षेत्र। गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना करते सांसद नवीन जिंदल एवं अन्य भक्त। सभा
कुरुक्षेत्र। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा की ओर से सेक्टर-8 में भगवान गौरी शंकर मंदिर का निर्माण कराया गया। इसके उपलक्ष्य में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन शाम को नवनिर्मित भगवान गौरी शंकर मंदिर से बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। सांसद नवीन जिंदल विशेष रूप से पहुंचे और पूजा-अर्चना कर सर्वसुख व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंदिर में श्री ब्राह्मण व तीर्थोद्धार सभा की ओर से भगवान के सभी स्वरूपों को स्थापित करना बड़ा पुण्य का कार्य है। मंदिर बनने से सेक्टरवासियों को बहुत लाभ होगा। यहां मंदिर की बहुत जरूरत थी, जिसे सभा ने पूरा कर बड़ा ही नेक कार्य किया। उन्होंने सभा के पदाधिकारियों को बधाई दी। शोभायात्रा में बतौर मुख्य अतिथि वैश्य अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष विशाल सिंगला, अति विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी और विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा नेता रूबल शर्मा ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

मंत्रोच्चारण के साथ श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा के नेतृत्व में सभा के पदाधिकारियों ने अगुवाई की। गौरी शंकर मंदिर में स्थापित होने वाली मूर्तियों की शोभायात्रा सेक्टरों से होते हुए देर शाम को वापस मंदिर में पहुंची। पीले वस्त्रधारी महिलाएं सिर पर कलश रख शोभायात्रा में शामिल हुईं। सेक्टर-आठ वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अशोक गर्ग और सतबीर शर्मा ने सहयोग देकर प्रोत्साहित किया। जयनारायण शर्मा ने बताया कि मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह सोमवार 20 अप्रैल को सुबह नौ बजे किया जाएगा। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इस अवसर पर सभा के प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम दरबार, शीतला माता सहित कई मूर्तियां स्थापित
मंदिर में स्थापित होने वाली शिव-पार्वती के साथ राम दरबार, राधा कृष्ण, दुर्गा माता, हनुमान, गणेश, शीतला माता, शनि शिला, शनि देव, खाटू श्याम और सरस्वती माता की मूर्तियों को स्थापित किया गया है। मंदिर में नगर खेड़ा की स्थापना भी की गई है। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने मूर्तियों के दर्शन करके प्रसाद लिया। जगह-जगह पर भक्तों ने फूलों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। भजन कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कुरुक्षेत्र। गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना करते सांसद नवीन जिंदल एवं अन्य भक्त। सभा

कुरुक्षेत्र। गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना करते सांसद नवीन जिंदल एवं अन्य भक्त। सभा

कुरुक्षेत्र। गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना करते सांसद नवीन जिंदल एवं अन्य भक्त। सभा

कुरुक्षेत्र। गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना करते सांसद नवीन जिंदल एवं अन्य भक्त। सभा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed