फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A bribe of two thousand rupees was demanded for transfer, Anti Corruption Ambala took action

Kurukshetra News: इंतकाल करने की एवज में मांगी दो हजार रुपये की रिश्वत, एंटी करप्शन अंबाला ने की कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A bribe of two thousand rupees was demanded for transfer, Anti Corruption Ambala took action
कुरुक्षेत्र/ शाहाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला टीम ने बुधवार दोपहर तहसील कार्यालय से पटवारी मनोज कुमार और उसके सहायक संदीप कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी तंगौर गांव निवासी संदीप कुमार से उसकी पांच कनाल 18 मरले जमीन का इंतकाल करने के बदले दो हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।
विज्ञापन

संदीप कुमार ने 500 रुपये सहायक को दे दिए थे और बचे 1500 रुपये पटवारी को देने थे। शिकायत पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और संदीप कुमार को 500-500 रुपये के केमिकल युक्त तीन नोट दिए। जैसे ही संदीप ने पटवारी मनोज कुमार को वह तीनों नोट दिए टीम ने तुरंत दबिश दी और दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पटवारी से उक्त नोट बरामद कर उसके हाथों को पानी में डलवाया गया तो लाल हो गए। सहायक के पास से रिश्वत के रूप में पहले लिए गए 500 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अंबाला ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग भ्रष्टाचार के मामलों में पूरी सख्ती से काम कर रहा है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की शिकायतें मिलने पर विभाग तुरंत कार्रवाई करता है ताकि प्रशासनिक पारदर्शिता बनी रहे और आम जनता को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed