फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A bike caught fire in crop residue, a young man and two women survived

Kurukshetra News: फसल अवशेषों में लगी आग की चपेट में आई बाइक, युवक व दो महिलाएं बचीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
A bike caught fire in crop residue, a young man and two women survived
कुरुक्षेत्र। ढांड रोड पर बुधवार को उस समय बड़ा हादसा बच गया जब खेतों के अवशेषों में अचानक आग लग गई और इसकी चपेट में बाइक सवार एक युवक व दो महिलाएं आ गई। राहगीरों ने तीनों को खींचकर बचा लिया जबकि बाइक पूरी तरह से जल गई। वहीं भूसा बना रही एक रीपर भी आग की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि गांव के ढांड रोड व रेलवे लाइन के बीच खेतों में भूसा बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक अवशेषों में आग लग गई जो हवा के चलते एकाएक भड़क गई। आग ढांड रोड को क्रॉस कर दूसरी ओर भी फैल गई, जिसके चलते राहगीरों ने अपने वाहन रोक लिए।
विज्ञापन

तभी एक कार व बाइक वहां से गुजरने लगे। कार के पीछे तेज धुआं उठा इसी समय झिंझरपुर गांव निवासी एक युवक भी बाइक पर सवार होकर निकलने लगा। उसके साथ दो महिलाएं भी सवार थीं, जिन्हें वह पेंशन दिलवाने के लिए कुरुक्षेत्र लेकर आ रहा था। धुएं में उससे बाइक अनियंत्रित होकर आग में जा गिरी। यह हादसा देख वहां रुके राहगीरों ने तीनों को खींच कर बचा लिया लेकिन बाइक जलकर राख हो गई, वहीं बताया जा रहा है कि गांव के पूर्व सरपंच धर्म सिंह, मान सिंह, जयसिंह सहित अन्य किसानों के करीब 30 एकड़ खेत के अवशेष जल गए। आग गांव की ओर भी बढ़ने लगी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी तीन गाड़ियां लेकर पहुंचे तो आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed