{"_id":"5c9d1d18bdec22141d19e9a9","slug":"91553800472-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- 30 मार्च को होंगे नामांकन, 5 अप्रैल को होंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- 30 मार्च को होंगे नामांकन, 5 अप्रैल को होंगे चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 5 अप्रैल को होगा, जिसके लिए 30 मार्च से प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस दिन उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे तो एक फरवरी को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। वीरवार को चुनाव को लेकर एसोसिएशन की ओर से शेड्यूल जारी किया गया, जिसके साथ ही सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। 820 वकील बार एसोसिएशन की चौधर के लिए मतदान करेंगे। बार एसोसिएशन के वर्तमान प्रधान मनोज वशिष्ठ ने बताया कि चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा, जिसके लिए राजन चावला को चुनाव अधिकारी, कर्णवीर सिंह व अनिल मेहला को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि इस बाद चुनाव में प्रधान पद के लिए गुरतेज सिंह, एमसी कृष्ण कुमार गुप्ता व सौरभ शर्मा के नाम लिए जा रहे है तो वहीं उपप्रधान पद के लिए संजीव धवन व वैभव शर्मा के नाम चर्चा में है। महासचिव के लिए सोमनाथ कक्कड़, रेखा सैनी व विकास तोमर तथा कैशियर के लिए पवन कुमार व अखिल वर्मा के मैदान में आने की चर्चा की जा रही है। इनमें से अधिकतर ने अपना-अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है तो वहीं अपनी-अपनी जीत के दावे भी किए जा रहे है। इनमें जहां प्रधान पद के लिए कृष्ण कुमार गुप्ता बिना पैनल के मैदान में उतरे हुए है वहीं गुरतेज सिंह की ओर से वैभव शर्मा, विकास तोमर व अखिल वर्मा का नाम लिया जा रहा है, जिन्होंने अपना चुनाव प्रचार भी शुरू किया हुआ है।