फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   देश भर में कुरुक्षेत्र जिला की वेबसाईट बेहतर साबित, मिला प्लेटिनम अवार्ड

देश भर में कुरुक्षेत्र जिला की वेबसाईट बेहतर साबित, मिला प्लेटिनम अवार्ड

Sat, 23 Feb 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
देश भर  में कुरुक्षेत्र जिला की वेबसाईट बेहतर साबित,  मिला  प्लेटिनम  अवार्ड

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देश भर में कुरुक्षेत्र जिला की वेबसाइट बेहतर साबित हुई है, जिसके चलते इसे केंद्र सरकार की ओर से प्लेटिनम अवार्ड दिया गया है। दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित विशेष समारोह में सूचना एवं प्रौद्योगिकी, कानून एवं न्याय मंत्री रवि शंकर प्रसाद द्वारा जिला उपायुक्त को इस अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान जिला उपायुक्त के साथ डीआईओ एवं एनआईसी प्रभारी विनोद सिंगला, एसआईओ दीपक बंसल भी रहे। उपायुक्त ने कहा कि यह जिला प्रशासन के लिए सुनहरी अवसर है। जब सभी के सांझे प्रयासों से पूरे देश में जिला की वेबसाइट को डिजिटल के क्षेत्र में प्लेटिनम अवार्ड के लिए चयनित किया। उन्होंने एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला और उनकी टीम के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पूरे देश में यह उपलब्धि हासिल करना एक सराहनीय कार्य है। यह जिला भविष्य में भी देश में सबसे सर्वश्रेष्ठ जिलों में अपना स्थान बनाए रखेगा। इस जिले ने डिजिटल इंडिया और सरल के क्षेत्र में भी एक मुकाम हासिल किया है। उन्होंने सभी अधिकारियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करें, ताकि यह जिला प्रगति की राह पर हमेशा आगे बढ़ता रहे।



इसलिए है कुरुक्षेत्र जिला की वेबसाइट खास
एनआईसी विभाग द्वारा तैयार की गई जिला की वेबसाइट सिक्योर, स्केबल एवं सुगम्य आधार पर बने टेमप्लेट का इस्तेमाल करके बनाई गई है। इसके निर्माण में सभी आधुनिक फीचर जीआईजीडब्ल्यू की निर्देशों को लिया गया है। वेबसाइट कलर ब्राइटनेस, स्क्रीन रीडर, रिस्पोंसिव मोबाइल फ्रेंडली सहित अन्य विशेषताएं इस वेबसाइट में समाहित हैं। वेब हॉस्टिंग के क्लाउड सर्वर के ऑपन सोर्स पर यह वेबसाइट बनाई गई है। कुरुक्षेत्र की धार्मिक महत्ता के साथ-साथ लोगों को हर रोज के जीवन में सरकारी कार्यालयों की जानकारी बेहद अच्छे व सरल तरीके से दी गई है। धर्मशालाओं का विवरण गूगल से टैग किया गया है। कुरुक्षेत्र में लगने वाले हर प्रकार के मेले व उत्सवों की पूरी जानकारी वीडियो व इमेज गैलरी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed