फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   खुंटा पाड़ रैली के बाद बदल जाएंगे प्रदेश के सारे राजनीतिक समीकरण: विशाल

खुंटा पाड़ रैली के बाद बदल जाएंगे प्रदेश के सारे राजनीतिक समीकरण: विशाल

Sat, 16 Feb 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
खुंटा पाड़ रैली के बाद बदल जाएंगे प्रदेश के सारे राजनीतिक समीकरण: विशाल

विज्ञापन
फोटो नंबर - 1

आप की कल की रैली के बाद बदलेंगे समीकरण
- विशाल खुब्बड़ ने कहाकि पार्टी हरियाणा में बनाएगी मजबूत पैठ
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। आम आदमी पार्टी की बैठक दीदार नगर में हुई। मोहन सैनी के निवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रवक्ता विशाल खुब्बड़ ने की। पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में कार्यकर्ताओं ने दो मिनट मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने हरियाणा सरकार की नीतियों के खिलाफ 17 फरवरी को खुंटा पाड़ रैली को लेकर मंथन किया। खुब्बड़ ने कहा कि यह रैली प्रदेश की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। सोनीपत के गोहाना में होने वाली रैली में आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। रैली के जरिए हरियाणा सरकार एवं भाजपा की कर्मचारी, किसान एवं युवा विरोधी नीतियों के साथ राज्य में महिलाओं के बढ़ रहे अपराध के तथ्य उजागर करेंगे। कुरुक्षेत्र से एक हजार से भी ज्यादा कार्यकर्ता इस रैली में हिस्सा लेंगे। खुब्बड़ ने आह्वान किया कि रैली में आम आदमी हिस्सा लें, जिससे रैली के बाद प्रदेश के सारे राजनीतिक समीकरण बदल जाएंगे। इस अवसर पर सुमित हिंदुस्तानी, ओम सिंह, विजय सिंह, रमेश, भूदेव, रविंद्र, विजय सिंह तथा मूलचंद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed