फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ार्षिक डवैलपमैंट फीस के विरोध में डीएवी के खिलाफ परिजनों ने शहर में किया रोष व्यक्त

ार्षिक डवैलपमैंट फीस के विरोध में डीएवी के खिलाफ परिजनों ने शहर में किया रोष व्यक्त

Fri, 20 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
ार्षिक डवैलपमैंट फीस के विरोध में डीएवी के खिलाफ परिजनों ने शहर में किया रोष व्यक्त
वार्षिक डेवलपमेंट फीस के विरोध में परिजनों ने जताया रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा । डीएवी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के परिजनों ने वार्षिक डेवलपमेंट फीस के विरोध में पूरे शहर में रोष मार्च निकाला और एसडीएम पूजा चांवरिया को ज्ञापन देकर मामले की जल्द सुनवाई व लोकल मैनेजिंग कमेटी को भंग करने की मांग की है।
जानकारी के लिए पिछले एक माह से डीएवी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के परिजनों व स्कूल प्रबंधन के बीच वार्षिक डेवलपमेंट चार्जिज के कारण खींचतान चल रही है। परिजनों ने इस मामले को लेकर सीएम विंडो के अलावा आला धिकारियों को शिकायत दी है। इसी मामले को लेकर पिछले वर्ष भी शिकायतें दी गई थीं, लेकिन मामला ज्यों का त्यों है। परिजनों ने प्रशासन के प्रति रोष जताते हुए कहा कि बार-बार शिकायतें देने के बावजूद उनकी आज नहीं सुनी जा रही है। डीएवी स्कूल वार्षिक डेवलपमेंट चार्जिज के नाम पर हजारों रुपये की राशि की मांग कर रहा है। एसडीएम के साथ बातचीत के दौरान परिजनों ने बताया कि डीएवी स्कूल प्रिंसिपल द्वारा उन्हें बार बार यही कहा जा रहा है कि उन्होंने फार्म नं 6 बीईओ व डीओ कार्यालय में फीस से संबंधित दिया हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल के अलावा बीईओ पिहोवा से इस फार्म की प्रति उपलब्ध करवाने की मांग की, लेकिन आज तक उन्हें केवल आश्वासन दिया गया है। इसी मामले को लेकर सदस्य राज्य बाल सरंक्षण आयोग परमजीत बडौला ने भी पिहोवा पहुंचकर परिजनों व डीएवी स्कूल प्रबंधन से बातचीत की थी और जाते वक्त उन्होंने आश्वासन दिया था कि वह इस मामले को लेकर जिला स्तरीय कमेटी उपायुक्त के नेतृत्व में गठित कर इस मामले का जल्द समाधान करवा देंगे, लेकिन आज तक भी इस पर गौर नहीं किया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि एक ओर तो स्कूल द्वारा मासिक फीस के नाम पर हजारों रुपये लिए जा रहे हैं तो दूसरी ओर दाखिला फीस का नाम बदलकर वार्षिक डेवलपमेंट चार्जिज द्वारा भारी भरकम राशि लेकर परिजनों को चपत लगाई जा रही है। परिजनों ने बीईओ व स्कूल प्रबंधन तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और एसडीएम को ज्ञापन देकर जल्द इस मामले के समाधान की मांग की। फार्म नं 6 की कॉपी बीईओ कार्यालय तथा स्कूल के बाहर चसपा करने के लिए कहा ताकि सरकारी नियमों की जानकारी मिल सके। इस मौके पर उपेश कुमार, सन्नी चुटानी, संदीप कुश, राजेश कौशिक, पंकज, संजीव मितल, राजेश चहल, अक्षय वर्मा, राजेश कुमार, गोपाल आहुजा, नरेन्द्र मितल व हरीश आर्य सहित काफी संख्या में परिजन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कराया जाएगा मामले का समाधान : एसडीएम
एसडीएम पूजा चांवरिया ने परिजनों से बातचीत की और मौके पर ही कार्यालय में बीईओ को बुलाकर फार्म नं 6 की कॉपी तुरंत उपलब्ध करवाने का आदेश दिया। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि तहसीलदार की अध्यक्षता में डीएवी स्कूल प्रबंधन कमेटी व परिजनों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर मामले का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed