फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गांव मथाना में 18 की बजाय अब 21 घंटे मिलेगी बिजली

गांव मथाना में 18 की बजाय अब 21 घंटे मिलेगी बिजली

Mon, 09 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
गांव मथाना में 18 की बजाय अब 21 घंटे मिलेगी बिजली
गांव मथाना को 18 की बजाय अब मिलेगी 21 घंटे बिजली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कम समय बिजली आने से परेशान गांव मथाना वासियों के लिए गर्मी के मौसम में राहत भरी खबर है। मथाना को 18 की बजाय अब 21 घंटे बिजली मिलेगी। इसकी रविवार को एक्सईएन मुकेश चौहान के गांव में पहुंचने से पहले ही शुरुआत भी हो गई। बिजली सप्लाई बढ़ने की खुशी में रविवार को गांव में कार्यक्रम रखा गया, जिसमें एक्सईएन मुकेश चौहान तथा जेई बंत राम का पूर्व सरपंच अशोक कुमार लब्बू ने योजना का लाभ देने पर आभार जताया। इसके बाद पूर्व सरपंच के आवास पर बैठक हुई जिसमें अधिकारियों ने चर्चा करते हुए कहा कि गांव में 21 से बढ़कर 22 घंटे तक बिजली मिल सकती थी, लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा वाटर पंप का 12 लाख रुपये का बिल न भरे जाने के चलते एक घंटा कम करना पड़ा। वहीं इस दौरान पूर्व सरपंच लब्बू के कार्यकाल में शुरू हुई 24 घंटे की बिजली सप्लाई एवं अर्बन फीडर का दर्जा दिलाने और कुछ समय से लाइन लास के कारण घटी बिजली को मौजूदा समय में लास कम होने का हवाला देते हुए 21 घंटे कराने के प्रयास पर उनकी सराहना की। लब्बू ने कहा कि वे गांव की भलाई और जायज सुख-सुविधाओं के लिए अब भी प्रयासरत हैं। उनके सरपंच होने या न होने से इतना फर्क नहीं पड़ता, काम करने के लिए केवल नीयत साफ होनी चाहिए। लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी का भी पूर्व सरपंच ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लाइन लास 50 से घटकर 20 से 25 प्रतिशत तक रह गया है, इसलिए गांववासी ज्यादा बिजली पाने के हकदार हैं। इस अवसर पर पिपली मंडी के चेयरमैन रामप्रकाश के पुत्र एवं युवा नेता रवि मथाना, डॉ राजेंद्र शर्मा काका, वरिष्ठ नागरिक सतपाल तथा फोरमैन गुरदेव सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed