{"_id":"5e3dc05a8ebc3ee6040ab60f","slug":"9-arrested-allegation-of-prostitution-kurukshetra-news-knl21305698","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा करने के आरोप में संचालक समेत नौ काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा करने के आरोप में संचालक समेत नौ काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार करने का आरोप, संचालक समेत नौ काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। अंबाला रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर छापामार कर पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक और चार महिला सहित नौ लोगों को काबू किया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
जानकारी के मुताबिक पिछले कई दिनों से पुलिस को अंबाला रोड स्थित स्पा सेंटर में देह व्यापार के धंधे की शिकायतें मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को स्पा सेंटर पर छापा मारा। यहां पुलिस को चार महिलाएं और चार युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। संचालक की पहचान मोहित गुलाटी निवासी कैथल के रूप में हुई है। एसएचओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्पा सेंटर पर रेड की थी। रेड के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं व चार युवकों को आपत्तिजनक स्थिती में काबू किया। पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा करने वाले सेंटर संचालक मोहित गुलाटी को भी गिरफ्तार किया है। जिन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
बाक्स
ऐसे करते थे कारोबार
जानकारी के मुताबिक उक्त स्पा सेंटर में बॉडी मसाज के नाम पर 800 रुपये एंट्री के नाम पर लिए जाते थे। एंट्री के बाद युवती के चुनाव के बाद ग्राहक से मसाज के एवज में 2500 रुपये तक वसूले जाते थे। सपा सेंटर पर सीसीटीवी से लोगों पर नजर रखी जाती थी।