फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   इनेलो बसपा का गठबंधन सांप व नेवले का बेमेल विवाह : बेदी

इनेलो बसपा का गठबंधन सांप व नेवले का बेमेल विवाह : बेदी

Fri, 20 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
इनेलो बसपा का गठबंधन सांप व नेवले का बेमेल विवाह : बेदी
इनेलो बसपा गठबंधन सांप और नेवले का बेमेल विवाह : बेदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद । राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार की बढ़ती लोकप्रियता के कारण विपक्षी पार्टियां भयभीत हो रही हैं। इसी डर के कारण ही इनेलो व बसपा का गठबंधन हुआ है। उन्होंने कहा कि इस तरह की जितनी भी पार्टियां गठबंधन कर लें, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बढ़ते रथ को नहीं रोक सकतीं। राज्यमंत्री अपने निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इनेलो के कार्यकर्ता और विधायक भाग रहे हैं, इसलिए इनेलो ने उन्हें रोकने के लिए यह गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सांप और नेवले का बेमेल विवाह है। अब सांप नेवले को खाएगा या नेवला सांप को खाएगा या फिर कौन किसको छोड़ के भागेगा यह समय पर जनता के सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले इनेलो परिवार की जंग खत्म कर लें, फिर चुनावी जंग लड़ने की सोचे। उन्होंने कहा कि बसपा का हरियाणा में कोई रसूक नहीं है क्योंकि बसपा ने हमेशा जातिवाद, समाज को तोडने की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि 1998 में इस तरह के गठबंधन हुए थे लेकिन चुनाव के आते-आते टूट गए और इस बार भी ऐसा ही होगा। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि चुनाव जब भी हो जनता का समर्थन भाजपा के हक में होगा। क्योंकि प्रधान और मुख्यमंत्री विकास व समाज उत्थान की सोच के साथ काम कर रहे हैं और जिसके सकारात्मक परिणाम जनता के सामने हैं। इस अवसर पर नपा प्रधान बलदेव राज चावला, कर्ण राज सिंह तूर, विक्रम अटवान सरपंच, जोगेंद्र रत्ता, मुलख राज गुंबर, अरूण कंसल, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र माजरी, सिमरण झरौली, रामकरण यारा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed