फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   विदेशी तकनीक से थानेसर में 5 जगहों पर बनेंगे अंडर ग्रांउड डस्टबीन

विदेशी तकनीक से थानेसर में 5 जगहों पर बनेंगे अंडर ग्रांउड डस्टबीन

Tue, 10 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
विदेशी तकनीक से थानेसर में 5 जगहों पर बनेंगे अंडर ग्रांउड डस्टबीन
थानेसर में विदेशी तर्ज पर बनेंगे पांच जगहों पर अंडर ग्रांउड डस्टबीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
थानेसर शहर स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विदेशी तकनीक को अपनाकर 5 जगहों पर अंडर ग्राउंड डस्टबीन बनाए जाएंगे। इन डस्टबीन से कचरे का प्रबंधन किया जाएगा और सड़कों के किनारे कचरा भी नजर नहीं आएगा और इस कचरे का प्रयोग किया जा सकेगा। यह जानकारी देते हुए थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने बताया कि इस योजना को जहन में रखते हुए नगर परिषद थानेसर में 5 नए स्थानों पर अंडरग्राउंड डस्टबिन लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इनमें सेक्टर 13 नजदीक कांग्रेस भवन, सेक्टर 5 नजदीक देवी दासपुरा स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा तीन अन्य स्थानों पर आवश्यकता अनुसार अंडरग्राउंड डस्टबीन शीघ्र स्थापित किए जाएंगे। हालांकि इसका सफल प्रयोग पुराने बस स्टैंड के सामने अंडरग्राउंड डस्टबीन बनाकर किया जा चुका है, जिसके सार्थक परिणाम सामने आए है।
विधायक ने कहा कि नगर परिषद द्वारा वार्ड नंबर 19 में शीघ्र ही एक बुर्ज का प्रावधान किया जाएगा। इसी तरह शहर में दूसरा बुर्ज सेक्टर 7 की पार्क में स्थापित किया जाएगा। इसी पार्क में ओपन जिम भी स्थापित किया जाएगा। इससे पहले वार्ड 19 में ओपन जिम की स्थापना की जा चुकी है। नप द्वारा संबंधित बाजार में रेहड़ी व फड़ी वालों का सर्वे करवाया जा रहा है, ताकि उन जगहों पर रेहड़ी व फड़ी इत्यादि लगाने के लिए स्थान दिया जा सके।
विज्ञापन

नगर परिषद ने पकड़े 1632 बेसहारा पशु
नगर परिषद थानेसर द्वारा पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर 1632 बेसहारा पशुओं को पकड़ कर गौवंश धाम मथाना व शहर की अन्य गऊशालाओं में छुड़वा दिया गया और 14 सितंबर 2017 को कुरुक्षेत्र शहर को बेसहारा पशु मुक्त कर दिया गया। इतना ही नहीं भविष्य में भी बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया है, जिसमें ट्रैक्टर ट्राली व सफाई कर्मचारी नियुक्त कर दिए गए है। इस टीम को अगर शहर में बेसहारा पशु नजर आते है तो उनको पकड़ बारना गऊशाला में भिजवा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 जगहों पर बनाए जाएंगे सार्वजनिक शौचालय
नगर परिषद थानेसर द्वारा सभी सार्वजनिक शौचालयों की जीओ टैगिंग करवा दी गई है। इतना ही नहीं नगर परिषद थानेसर द्वारा निकट भविष्य में 10 से ज्यादा सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे जिनमें 2 थीम पार्क, जिंदल पार्क, पुराना बस स्टैंड, नंदा स्मारके के पास, गीता द्वार के पास, सेक्टर 17, सन्निहित सरोवर, पुलिस लाईन, नया बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड पुराना बस स्टैंड के सामने, थर्ड गेट, कच्चा घेर व ब्रह्मा चौक के पास सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed