फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गीता के 18 अध्याय पर अधारित चित्रकला प्रदर्शनी शुरू

गीता के 18 अध्याय पर अधारित चित्रकला प्रदर्शनी शुरू

Sat, 25 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
गीता के 18 अध्याय पर अधारित चित्रकला प्रदर्शनी शुरू
गीता के 18 अध्याय पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
हरियाणा कला परिषद् एवं ललित कला विभाग, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर की आर्ट गेलरी में गीता के 18 अध्याय पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त सुमेधा कटारिया मुख्य अतिथि थी। संजय भसीन, अतिरिक्त मुख्य सलाहकार भी मौजूद रहे। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद कटारिया ने कहा कि गीता ज्ञान का संदेश देती हैं। इसे जान कर व्यक्ति सनमार्ग की ओर उन्मुख होता है। देशभर से आए चित्रकारों ने गीता के 18 अध्यायों को अपनी चित्रकारी से जीवंत किया है। यह सराहनीय है। मैक के अतिरिक्त मुख्य सलाहकार संजय भसीन ने कहा कि प्रदर्शनी में अभिमन्यु चक्रव्यूह, भगवान श्री कृष्ण का अर्जुन को गीता ज्ञान संदेश, योद्धा कर्ण का कवच और कुंडल श्री कृष्ण को दान देना, घटोत्कच वध, श्री कृष्ण का युद्ध को टालने के लिए शांति संदेश आदि अध्यायों पर आधारित पेटिंग को प्रदर्शनी में लगाया गया है। यह प्रदर्शनी 25 से 30 नवंबर तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। इस मौके पर सहायक अभिलेखागार धर्मपाल, ललित कला समन्वयक सीमा काम्बोज, मैक समन्वयक मदन डागर, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed