फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   रेलवे रोड पर दुकानदारों के प्रभाव के आगे मोड़ खा गया करोड़ों से बनाया जा रहा नाला

रेलवे रोड पर दुकानदारों के प्रभाव के आगे मोड़ खा गया करोड़ों से बनाया जा रहा नाला

Tue, 25 Jul 2017 12:14 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
रेलवे रोड पर दुकानदारों के प्रभाव के आगे मोड़ खा गया करोड़ों से बनाया जा रहा नाला

विज्ञापन
न- 5,6 और 17, 48
दुकानदारों के दबाव मे मोड़ खा गया करोड़ों से बन रहा नाला
तय समय सीमा में रेलवे रोड सिक्स लेन होने की संभावना नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। रेलवे रोड को सिक्स लेन करने का काम शुरू हुए लगभग दो महीने हो चुके हैं, लेकिन कछुआ चाल से चल रहे कार्य के चलते यह कार्य निर्धारित समय दिसंबर माह तक पूरा होने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है। रोड के सिक्स लेन से पहले पानी निकासी के लिए करोड़ों की लागत से बनाए जा रहे नाले को लेकर भी गंभीरता दिखाई नहीं दे रही है। यहां तक कि दुकानदारों के अनुसार यहां ठेकेदारों से लेकर कुछ दुकानदारों की मनमानी भी सरेआम हो रही है। अभी तक जहां 1600 मीटर नाले का निर्माण भी नहीं हो पाया है और रेलवे रोड़ को चौड़ा करने से पहले 13 साल बाद दूसरी बार नाला बनाने का कार्य किया जा रहा है वहीं इसके रास्ते में आए कई जगहों पर अतिक्रमण को हटाने की बजाय नाले को ही मोड़ दे दिया गया।
माना जा रहा है कि अतिक्रमण करने वाले कुछ प्रभावशाली दुकानदारों के आगे जिला प्रशासन भी कुछ कर पाने की स्थिति में नहीं दिखाई दे रहा है तो सामान्य दुकानदारों की कोई सुनवाई तक नहीं कर रहा है। यहां तक कि नाले के निर्माण पर भी सवाल उठाए जाने लगे है। दुकानदारों की ही मानें तो कहीं नाले की चौड़ाई कम की जा रही है तो कहीं इसे मनमाने ढंग से बढ़ाया जा रहा है, जो दूसरे दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। नाले का निर्माण धीमी गति से चलने के कारण दुकानदारों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां शहर के इस मुख्य प्रोजेक्ट को कछुआ चाल से चलाया जा रहा है वहीं शहर के झांसा रोड, सेक्टर 10 रोड सहित कई अन्य सड़कों को भी पुनर्निर्माण के लिए तोड़ा जा रहा है। लोगों का कहना है कि पहले कम से कम एक प्रोजेक्ट तो पूरा किया जाए, ताकि उस क्षेत्र के लोगों, दुकानदारों व राहगीरों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


8 करोड़ 54 लाख रुपये होने है खर्च
रेलवे रोड को छठी पातशाही गुरुदारा से लेकर रेलवे स्टेशन तक सिक्स लेन बनाया जाना है। इस पर करीब 8 करोड़ 54 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इससे पहले यहां पानी निकासी के लिए बड़े नाले का निर्माण किया जा रहा है, जिसके शुरू करने से पहले कई दुकानदारों ने विरोध भी किया था तो कई दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण भी हटाना पड़ा था। यह रोड को सिक्स लेन बनने के साथ ही यहां से ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी तो वहीं धर्मनगरी की सुंदरता को भी चार चांद लग पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
दुर्गंध व मच्छरों की भरमार : अशोक
रेलवे रोड पर बन रहे नाले का निर्माण होने में अभी लंबा समय लगने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन अधूरे नाले में ही पानी छोड़ देने व सीवरेज के पानी को भी इसमें डाले जाने से दुर्गंध फैल गई है। बारिश के सीजन के चलते यहां मच्छरों की भरमार भी हो चुकी है, जिससे यहां दुकानदारों का रहना मुश्किल हो चुका है तो वहीं बीमारी फैलने का भी भय बना हुआ है। दुकानदार अशोक कुमार, प्रदीप व राज सिंह का कहना है कि नाले का पूरा निर्माण होने से पहले पानी नहीं छोड़ा जाना चाहिए था।


जल्द पूरा करवा दिया जाएगा नाले का निर्माण कार्य: एसडीओ
एसडीओ श्याम लाल का कहना है कि नाले के काम को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा, लेकिन रेलवे रोड के दुकानदारों को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि नाले के निर्माण के काम को तेज करने के लिए लेबर की संख्या भी बढ़ा दी गई है, ताकि दुकानदारों व राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उनका कहना है कि नाले के निर्माण को लेकर दुकानदारों के प्रभाव के चलते मोड़ नहीं दिए जा रहे बल्कि एलाइनमेंट के अनुसार ही निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed