फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   81 patients were examined and distributed free medicines in Badachpur.

Kurukshetra News: बड़ाचपुर में 81 मरीजों की जांच कर वितरित की गई निशुल्क दवाइयां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
81 patients were examined and distributed free medicines in Badachpur.
लाडवा। मोबाइल मेडिकल वैन में सुविधाओं का लाभ लेने पहुंचे ग्रामीण।
लाडवा। सांसद नवीन जिंदल द्वारा संसदीय क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट चलवाई जा रही हैं। इसी कड़ी में मोबाइल मेडिकल यूनिट ने लाडवा हलके के बड़ाचपुर गांव में पहुंच कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया। नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा संचालित इस मोबाइल मेडिकल यूनिट में, एमबीबीएस डॉक्टर द्वारा परामर्श और जांच के बाद निशुल्क दवाइयां वितरित की जाती है। रक्त और यूरिन के टेस्ट भी किए जाते हैं।
विज्ञापन

कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद जिंदल ने क्षेत्र के लोगों को ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाइल मेडिकल युनिट की शुरुआत की गई है। हलके के बड़ाचपुर गांव में रविवार को 81 मरीजों को परामर्श और जांच के बाद निशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं व 11 लोगों के रक्त एवं यूरिन के टेस्ट भी किए गए। संजीव कुमार नंबरदार ने बताया कि सांसद जिंदल अपने स्वस्थ कुरुक्षेत्र अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed