{"_id":"627039b2c780a146c715c5af","slug":"80-lakhs-will-be-spent-on-rain-water-harvesting-kurukshetra-news-knl1068969137","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर खर्च होंगे 80 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर खर्च होंगे 80 लाख
विज्ञापन
80 lakhs will be spent on rain water harvesting
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(कुरुक्षेत्र) शाहाबाद। लाडवा पुल के नीचे जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए हरियाणा शुगर फेडरेशन के चेयरमैन एवं विधायक रामकरण काला ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट की शुरुआत कर दी है। इस पुल के नीचे 80 लाख की लागत से रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित होगा। विधायक ने दावा किया कि इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद बरसात के दिनों में पुल के नीचे जलभराव नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के स्थापित होने से जहां पानी की निकासी होगी वहीं बरसाती पानी को संरक्षित भी किया जाएगा। लाडवा पुल के नीचे एकत्रित होने वाले पानी को ड्रेन के माध्यम से रणबीर सिंह हुड्डा पार्क में बने वाटर रिचार्ज सिस्टम तक पहुंचाया जाएगा। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर काम शुरू हो चुका है। उम्मीद है कि जल्द यह प्रोजेक्ट जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
बताया कि शाहाबाद में शिव द्वार के निर्माण के लिए भी करीब 46 लाख की राशि मंजूर हो चुकी है जिस पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। इस मौके विष्णु भगवान गुप्ता, जगबीर सिंह, प्रवीन शर्मा लक्की, रमेश कश्यप, सुरेंद्र शर्मा, प्रभजीत सिंह जीता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
ठेकेदारों को करेंगे ब्लैक लिस्ट
विधायक रामकरण काला ने कहा कि लापरवाही, समय पर काम पूरा न करने और नियमों को अनदेखा कर काम करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। ठेकेदार एक साथ कई कामों के टेंडर ले लेते हैं लेकिन बाद में कामों को अधर में लटकाया जाता है, जिससे जनता परेशान होती है। उन्होंने कहा कि अब ऐसा नहीं चलेगा और अब ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।