फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   8 lakhs will change the picture of Padlu village

Kurukshetra News: आठ लाख से बदलेगी पाडलू गांव की तस्वीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
8 lakhs will change the picture of Padlu village
शाहाबाद। विधायक रामकरण काला ने गांव पाडलू में लाखों की लागत से होने वाली विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। गांव के सरपंच रणजीत सिंह ने बताया कि आठ लाख की लागत से स्कूल की दीवार, नाले व अन्य कार्य होंगे। पिछले वर्ष बाढ़ के कारण स्कूल की दीवार पानी में बह गयी थी और दीवार न होने के कारण स्कूल के बच्चों व शिक्षकों को काफी दिक्कत आ रही थी। स्कूल के दीवार के निर्माण का मामला विधायक रामकरण काला के समक्ष रखा गया और उन्होंने इसका निर्माण कार्य शुरू करवा दिया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में समान रूप से विकास करवाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पीडल्यूडी और मार्केटिंग बोर्ड के अंतर्गत आने वाली जो सड़कें क्षतिग्रस्त हैं उन सभी सड़कों का टेंडर पास हो चुका है और अधिकतर सड़कों पर काम शुरू हो चुका है। गांववासियों ने विधायक रामकरण काला से मांग की कि स्कूल का मैदान निवान में हैं जो बारिश के दिनों में पानी से भर जाता है। इससे बच्चों व शिक्षकों को स्कूल आने-जाने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा है इसलिए स्कूल के मैदान में मिट्टी की भरत करवाई जाएगी। विधायक रामकरण काला ने आश्वासन दिया कि उनका प्रयास रहेगा कि जल्द इस कार्य को मुकम्मल किया जाए। इस अवसर पर सरपंच एसोसिएशन प्रधान सुखदीप मोहड़ी, जिप सदस्य कंवरपाल, ब्लॉक समिति सदस्य संदीप सिंह, नरेन्द्र सिंह, बलजीत सिंह, सिमरण, जसबीर जस्सा, जसबीर सिंह लाडी, परमजीत, धर्मपाल, जोगिन्द्र सिंह, पाला राम, तरसेम सिंह, जतिन्द्र पाल, मास्टर अजमेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed