{"_id":"618c301d59c5d1695c5b4fd8","slug":"758-student-passed-exam-kurukshetra-news-knl89190780","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष विवि ने जारी किया परीक्षा परिणाम, 1311 में से 758 ने पास की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष विवि ने जारी किया परीक्षा परिणाम, 1311 में से 758 ने पास की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय ने अगस्त-सितंबर माह में आयोजित की गई बीएएमएस, बीएचएमएस और डी- फार्मा आयुर्वेद की वार्षिक और पूरक परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। 1311 में से 758 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके अलावा मर्सी चांस के तहत परीक्षा देने वाले 27 में से मात्र सात परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। हालांकि मर्सी चांस के तहत 47 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था।
विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। परीक्षा शाखा नियंत्रक डॉ. सतीश वत्स ने बताया कि बीएएमएस व्यावसायिक द्वितीय, तृतीय बीएचएमएस द्वितीय व तृतीय और डी-फार्मा आयुर्वेद द्वितीय की वार्षिक और बीएएमएस प्रथम, द्वितीय एवं बीएएचएम प्रथम की पूरक परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष बीएएमएस में 933, बीएचएमएस में 32, डी-फार्मा आयुर्वेद में 33, बीएएमएस की पूरक परीक्षा के लिए 226 व बीएचएमएस में तीन विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। कुल 758 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
उन्होंने बताया कि वार्षिक परीक्षा में जिन विद्यार्थियों की रि-अपीयर है। परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के 20 दिन के भीतर विद्यार्थी पूर्नमूल्यांकन करा सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रत्येक उत्तर पुस्तिका जांच के लिए 1500 रुपये फार्म एवं फीस अदा करनी होगी। फीस ऑनलाइन माध्यम भरी जाएगी।