{"_id":"621d2b9f091c9b7f3c2fb108","slug":"72-feet-high-trishul-installed-in-sangameshwar-mahadev-temple-kurukshetra-news-knl100470845","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगमेश्वर महादेव मंदिर में 72 फीट ऊंचा त्रिशूल स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगमेश्वर महादेव मंदिर में 72 फीट ऊंचा त्रिशूल स्थापित
विज्ञापन
72 feet high trishul installed in Sangameshwar Mahadev temple
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहोवा। श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर 72 फीट ऊंचे स्टील के त्रिशूल की स्थापना की गई। मंदिर के महंत विश्वनाथ गिरी सचिव के सानिध्य में संत महात्माओं व विद्वान ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण के साथ त्रिशूल स्थापित किया। बतौर मुख्य अतिथि खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने हिस्सा लिया।
संगमेश्वर मंदिर सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि त्रिशूल अंबाला से श्रद्धालु सुनील कुमार परिवार ने उपलब्ध कराया है। मंगलवार को महाशिवरात्रि पर मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें लाखों श्रद्धालु भगवान शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए पहुंचेंगे। इसके लिए मंदिर सेवा दल के 350 से अधिक सदस्यों की ड्यूटी व्यवस्था बनाए रखने पर लगाई गई है। साथ ही टोकन सिस्टम भी इस बार लागू किया गया है। दर्शन से पहले श्रद्धालुओं को पर्ची बनवानी होगी। एक पर्ची पर पांच श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे।
रात को गाय के 21 किलो गोबर के उपलों की भस्म से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए मेला स्थल पर झूलों का प्रबंध भी रहेगा। इस मौके पर महंत बंसी पुरी, महंत लक्ष्मीनारायण पुरी, महंत भीमपुरी, मंदिर पुरोहित भूदर गौतम, पंडित यज्ञदत्त, जय नारायण शर्मा, महेश बत्रा, राज कश्यप, शंभू गौतम, टेक चंद सिंगला, रमणीक सिंगला सहित सदस्य मौजूद रहे।