फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बीसीसीआई क्वालीफाइड कोच बने कुरुक्षेत्र के ललित वर्मा

बीसीसीआई क्वालीफाइड कोच बने कुरुक्षेत्र के ललित वर्मा

Fri, 28 Dec 2018 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
बीसीसीआई क्वालीफाइड कोच बने कुरुक्षेत्र के ललित वर्मा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दस वर्षों से कुरुक्षेत्र की क्रिकेट को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जिला के ललित वर्मा बीसीसीआई क्वालीफाइड क्रिकेट कोच बन गए हैं। उनकी उपलब्धि पर सेक्टर-3 डीएवी स्कूल कुरुक्षेत्र की प्रिंसीपल गीतिका जसूजा सहित विभिन्न शुभचिंतकों ने बधाई दी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रभारी डॉ. दिनेश यादव ने बताया कि अप्रैल में रोहतक के बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम बीसीसीआई ने लेवल-ए क्रिकेट कोचिंग कोर्स कराया था। इसमें नेशनल क्रिकेट एकेडमी द्वारा बैटिंग कोच दिनेश नानावती, फील्डिंग कोच मुनीष बाली, फिटनेस ट्रेनर सोहम देसाई और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे तेज गेंदबाज बलविंदर सिंह संधू से गेंदबाजी एवं क्रिकेट की बारीकियां सीखी।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन को पिछले कई वर्षों से क्रिकेट कोचिंग देने वाले ललित वर्मा ने यहां से कई खिलाड़ियों को काफी कुछ सिखाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान जिले से कई नेशनल खिलाड़ी तैयार किए गए। मौजूदा समय भगवान परशुराम कालेज, कुरुक्षेत्र क्रिकेट क्लब एवं एकेडमी में क्रिकेट कोचिंग देने वाले ललित वर्मा खिलाड़ियों को क्रिकेट के गुर दे रहे हैं। हरियाणा अंडर-16 में अमन मलिक ने चेन्नई से एमआरएफ पैस एकेडमी तेज गेंदबाजी के गुर सीखे। अंडर-14 ने हरियाणा के लिए खेलते हुए कुरुक्षेत्र के अरमान सैनी, यशवर्धन, भारत यादव, हिमांशू पुजारी एवं राजेश ने नेशनल लेवल पर खेला। अंडर-19 से हरियाणा के लिए कुरुक्षेत्र के तेज गेंदबाज पवन कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। इसी साल के सत्र में शाहाबाद के अनुज ठकराल ने अंडर-16 में बेहतरीन प्रदर्शन किया। हरियाणा की टीम और अंडर-17 स्कूल नेशनल क्रिकेट टीम के लिए राजगुरु और राजेश का हरियाणा की टीम के लिए चयन हुआ। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से प्रभारी डॉ. दिनेश यादव और सहकोच हरजोत सिंह ने उनको बीसीसीआई क्वालीफाइड कोच बनने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed