{"_id":"5c1156f4bdec2220567c91fd","slug":"71544640244-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में पहुंचेंगे अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में पहुंचेंगे अमित शाह
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। केयू में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन वीरवार से होगा। सम्मेलन का विषय होगा- नव भारत के निर्माण में श्रीमद्भगवद्गीता की अंतर्दृष्टि। उद्घाटन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्यातिथि होंगे। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, स्वामी ज्ञानानंद, अनिल जैन तथा कुलपति डॉ. कैलाशचंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में विशेष मेहमान एवं विद्वान शामिल होंगे।
केयू के ओडिटोरियम हॉल में होने वाली 3 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के तकनीकी सत्रों में 200 से अधिक विद्वान मंथन करेंगे। संगोष्ठी की निदेशिका प्रो. मंजुला चौधरी ने बताया कि पहला तकनीकी सत्र आध्यात्मिक, पर्यटन और श्रीमद्भगवद्गीता विषय पर होगा। 13 दिसंबर को कॉमर्स विभाग की ओर से, 14 दिसंबर को नए भारत का निर्माण एवं श्रीमद्भगवद्गीता की फिलॉसफी पर, 15 दिसंबर को मैनेजमेंट विभाग की ओर से भारतीय प्रबंधन एवं श्रीभगवद्गीता का दर्शन विषय पर सत्र होंगे।