फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कंप्यूटर प्रोफेशनल्स रहे हड़ताल पर, पहले ही दिन चरमराई तहसील और ई-दिशा केंद्र में व्यवस्था

कंप्यूटर प्रोफेशनल्स रहे हड़ताल पर, पहले ही दिन चरमराई तहसील और ई-दिशा केंद्र में व्यवस्था

Tue, 17 Apr 2018 12:46 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर प्रोफेशनल्स रहे हड़ताल पर, पहले ही दिन चरमराई तहसील और ई-दिशा केंद्र में व्यवस्था
कंप्यूटर प्रोफेशनल्स रहे हड़ताल पर, पहले ही दिन चरमराई तहसील और ई-दिशा केंद्र में व्यवस्था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। अपनी मांगों को लेकर कंप्यूटर प्रोफेशनल्स के हड़ताल पर चले जाने से सोमवार को पहले दिन ही सरकारी कार्यालयों में व्यवस्था चरमरा गई। तहसील कार्यालय और ई-दिशा केंद्र में कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। लोग घंटों इंतजार के बाद लौट गए। हड़ताल के चलते प्रशासन ने सक्षम योजना के तहत लगे युवक-युवतियों और सीएसएस केंद्रों के कर्मियों से काम निकालने का प्रयास किया। इससे कुछ लोगों को राहत भी मिली, मगर पूरी तरह से व्यवस्थाएं नहीं बन सकीं। तहसील कार्यालय में भी इसी प्रकार से सेवाएं सुचारु रखने का प्रयास किया गया, लेकिन रजिस्ट्री, लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक सेवाएं ठप रहीं।
दो दिन पहले ही हड़ताल की घोषणा होने की वजह से कार्यालयों में सामान्य दिनों की अपेक्षा लोग भी कम ही पहुंचे। लेकिन, यहां आने वाले अधिकतर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। तहसील कार्यालय से लेकर ई-दिशा केंद्र की कमान खुद डीआईओ विनोद सिंगला को संभालनी पड़ी। कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को कर्मचारी प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। संघ के जिला प्रधान सोमनाथ सैनी ने कहा कि कंप्यूटर प्रोफेशनल्स प्रदेश भर में कई वर्षों से काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें नियमित नहीं किया गया। अपनी मांग को लेकर वे कई बार ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन सरकार ने नहीं स्वीकारा। इसी विरोध में अब संघ ने प्रदेश स्तर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

दो घंटे से बैठे हैं, क्या करें : तेजा राम
गांव सलपानी निवासी करीब 80 वर्षीय तेजा राम ने मायूसी के साथ बताया कि वे तहसील कार्यालय में अपने बेटे और पोते के साथ जमीन संबंधित कार्य के लिए आए थे। यह नहीं हो पाया। एक बार ही मुश्किल से आया अब फिर से कैसे आया जाएगा, यह चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


130 में से 69 रहे हड़ताल पर : सिंगला
डीआईओ विनोद सिंगला ने दावा करते हुए बताया कि जिला भर में 130 कंप्यूटर प्रोफेशनल्स नियुक्त है। इनमें से 69 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे कुछ कामकाज प्रभावित रहा। सक्षम युवक-युवतियों और सीएसएस से जुड़े युवाओं को काम चलाने के लिए लगाया गया। इससे सीएम विंडो पर सामान्य रूप से कामकाज चला तो कई अन्य सेवाएं भी जारी रही।

इन मांगों को लेकर हुई हड़ताल
कंप्यूटर प्रोफेशनल को नियमित किया जाए।
नियमित होने तक समान काम समान वेतनमान दिया जाए।
प्रदेश की आईटी सोसायटी के माध्यम से कंप्यूटर प्रोफेशनल को राजस्व विभाग में समायोजित किया जाए ।
हेड से वेतनमान दिया जाए।
हटाए गए कंप्यूटर प्रोफेशनल को नौकरी पर दोबारा रखा जाए।
हार्टट्रोन के माध्यम से लगे कंप्यूटर प्रोफेशनल को वरिष्ठता के आधार पर सभी लाभ दिए जाएं।
आउटसोर्सिंग सिस्टम समाप्त किया जाए।
कंप्यूटर प्रोफेशनल को रिक्त पदों में समायोजित किया जाए।
सात जनवरी को करनाल में कंप्यूटर प्रोफेशनल्स पर दर्ज किए मामले वापस लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed