{"_id":"5acfa89f4f1c1b683d8b4ce0","slug":"71523558559-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी कॉलोनी में पार्किंग निर्माण के लिए आए केडीबी के अमले को लौटना पड़ा बैरंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी कॉलोनी में पार्किंग निर्माण के लिए आए केडीबी के अमले को लौटना पड़ा बैरंग
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध देख बैरंग लौटी फौजी कॉलोनी में पार्किंग बनाने आई केडीबी की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । स्थानीय फौजी कॉलोनी में केडीबी के पार्किंग निर्माण के लिए पहुंचे अमले को उस समय बैरंग लौटना पड़ा जब कॉलोनीवासी उसके विरोध में उतर आए। उन्होंने न केवल यह कार्य करने से अमले को रोक दिया, बल्कि इस जमीन पर स्कूल बनाने की मांग को लेकर रोष जताया। शुक्रवार को डीसी को इस मामले को लेकर ज्ञापन देने का भी ऐलान किया।
कॉलोनी में जमीन अपनी जमीन पर केडीबी पार्किंग का निर्माण करना चाहता है । वीरवार की सुबह ही ठेकेदार व पूरा अमला जेसीबी मशीन के साथ निर्माण कार्य शुरू करने के लिए मौके पर पहुंच गया। जिसकी भनक लगते ही जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रवीण चौधरी व शहीद बाबा जीवन सिंह एवं मजहबी सिख सुधार सभा के प्रधान सेवानिवृत्त सूबेदार बलदेव सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। अमले के विरोध में रोष जताने लगे। उन्होंने इस अमले को कोई कार्य शुरू न करने के लिए कहा । गुस्साए लोगों को देख अमला बैरंग लौट गया। वहीं कॉलोनी वासियों ने कहा कि ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास के साथ लगती जमीन पर केडीबी पार्किंग बनाना चाहती है, जबकि इस जगह पर वे लंबे समय से स्कूल बनाने की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी का स्कूल और गुरुद्वारा एक ही बिल्डिंग में है, जिसके चलते गुरुद्वारा में कार्यक्रम होने के चलते बच्चों को पढ़ाई करने में दिक्कत आती है, इसलिए केडीबी की जमीन को स्कूल के लिए दिलवाया जाए। प्रवीण चौधरी ने गुरुद्वारा स्थित स्कूल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्कूल चलाने के लिए यह जगह बहुत छोटी है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि केडीबी से स्कूल के लिए जमीन उपलब्ध करवाए। मौके पर कॉलोनी निवासी धर्म सिंह, गुरचरण सिंह, हरचरण सिंह, गुरबचन सिंह, सतनाम सिंह, हरबंस सिंह, सुखविंद्र सिंह, रजिंद्र सिंह, काला सिंह, सुखबीर सिंह, जस्सा, दर्शन सिंह, गुरविंद्र कौर, परमजीत कौर, गुरमीत कौर, सत्या रानी, बिंद्र कौर, रेखा रानी, बरखा, निर्मल कौर, लीलावती, राज रानी, पंजाब कौर, जिला, सुरजीत कौर, परगट सिंह, जतिंद्र सिंह, राजिंद्र सिंह और गुरमीत सिंह मौजूद थे। उधर इस मामले को लेकर केडीबी सीईओ पूजा भारती से संपर्क करने का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हो पाया।