{"_id":"5a0f2f624f1c1b6e548bdaf1","slug":"71510944610-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन दिल से रेडियो के जरिए दिया विश्व भर के लोगों को महोत्सव का निमंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंदन दिल से रेडियो के जरिए दिया विश्व भर के लोगों को महोत्सव का निमंत्रण
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन दिल से रेडियो के जरिए दिया विश्व भर के लोगों को महोत्सव का निमंत्रण
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। लंदन दिल से रेडियो के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का निमंत्रण और संदेश पूरी दुनिया को दिया गया। इस रेडियो पर महोत्सव का निमंत्रण उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने दिया। रेडियो दिल से के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थी रहे रवि शर्मा वर्तमान में लंदन दिल से रेडियो में कार्यरत हैं। उन्होंने शुक्रवार को को उपायुक्त सुमेधा कटारिया को भारतीय समय के अनुसार शाम तीन बजकर 35 मिनट से 3 बजकर 55 मिनट तक लाइन पर लेकर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के बारे में पूछा। उपायुक्त ने सबसे पहले लंदन और दुनिया के सभी लोगों को गीता स्थली कुरुक्षेत्र में 17 नवंबर से तीन दिसंबर तक होने वाले गीता महोत्सव के लिए निमंत्रण दिया। कहा कि महोत्सव में 17 नवंबर से क्राफ्ट और सरस मेले का आगाज हुआ है। महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 25 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेंगे।
क्राफ्ट मेले के लिए एसडीएम थानेसर नोडल अधिकारी
उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने गीता महोत्सव में 17 नवंबर से 3 दिसंबर तक कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए और क्राफ्ट और सरस मेले के प्रबंधों के लिए नोडल अधिकारी और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया हैं। उपायुक्त ने जारी आदेशों में क्राफ्ट मेले के ब्रह्मसरोवर के पूर्वी और पश्चिमी परिक्रमा पर एसडीएम थानेसर वत्सल कौशिक को नोडल अधिकारी, डीसीडब्लयूओ प्रदीप मलिक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पीओआईआरईपी, डीआरडीए से सीपीओ और एनजेडसीसी के प्रतिनिधि को सहायक अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी के लिए सीईओ केडीबी पूजा चांवरिया को नोडल अधिकारी, कृषि विभाग के डीडीए कर्मचंद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट और जिला मत्स्य अधिकारी, केडीबी सदस्य मदन मोहन छाबड़ा, उपेंद्र सिंघल को सहायक और सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरुषोत्तमपुरा बाग के लिए सीईओ केडीबी पूजा चांवरिया को नोडल अधिकारी और जिला परिषद के सीईओ अनिल कुमार यादव को ड्यूटी मजिस्ट्रेट और डीआईपीआरओ, डीडीपीओ और डीडब्लयूओ को सहायक अधिकारी नियुक्त किया है।