फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   आईआरबी के जवान का शव मिलने से सनसनी

आईआरबी के जवान का शव मिलने से सनसनी

Wed, 06 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
आईआरबी  के जवान का शव  मिलने से सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इस्माईलाबाद।
कस्बा के रिलायंस पेट्रोल पंप के नजदीक आईआरबी हरियाणा पुलिस के जवान का शव वर्दी में मिलने से सनसनी फैल गई। दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया है।

थाना प्रभारी जय नारायण शर्मा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे थाना में सूचना मिली थी कि रिलायंस पेट्रोल पंप के नजदीक एक पुलिस के जवान का शव पड़ा हुआ। जब वे मौके पर पहुंचे और शव की तलाशी ली तो उसकी जेब से आईआरबी हरियाणा पुलिस का आई कार्ड मिला तथा एक मोबाइल फोन मिला, जिस पर अंतिम डायल नंबर पर काल कर उसके परिजनों को सूचित किया गया। जेब से बरामद आईडी कार्ड से पता चला है कि यह शव रघुवीर सिंह (55) वासी कलायत कैथल का है। उन्होंने बताया कि शव पर किसी तरह के कोई निशान नहीं है। जिसके कारण पता नहीं चल रहा कि रघुवीर सिंह की हत्या हुई है या किसी अन्य कारणों से उनकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच का जिम्मा एएसआई बलबिंद्र सिंह को सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि रघुवीर सिंह रिटायर फौजी था। फौज में अपनी सेवाएं पूरी करने के बाद रघुवीर ने आईआरबी हरियाणा पुलिस को ज्वाइन किया और अब वह आईआरबी पुलिस में नौकरी कर रहा था और उसकी ड्यूटी पंचकूला में थी। हर रोज की तरह वह सुबह करीब तीन बजे अपने घर कलायत से पंचकूला के लिए निकला था। लेकिन उसका शव कस्बा में कैसे मिला यह एक रहस्य बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed