{"_id":"59778d184f1c1b1f698b470e","slug":"71501007128-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव न करवाए जाने पर शिक्षण संस्थानों में तालाबंदी का फैसला ले सकता है इनसो : दिग्विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव न करवाए जाने पर शिक्षण संस्थानों में तालाबंदी का फैसला ले सकता है इनसो : दिग्विजय
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-21 व 22
छात्र संघ चुनाव न करवाए जाने पर शिक्षण संस्थानों में तालाबंदी का फैसला ले सकता है इनसो : दिग्विजय
- बोले, आरएसएस का एजेंडा थोंपा जा रहा है शिक्षण संस्थानों पर
- 5 अगस्त को इनसो के स्थापना दिवस पर सोनीपत में किया जाएगा विशाल सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने चेतावनी दी है कि 5 अगस्त तक हरियाणा सरकार ने छात्र संघ चुनाव करवाने की घोषणा नहीं की तो इनसो प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में अनिश्चितकालीन तालाबंदी करवाने से भी गुरेज नहीं करेगा। वे एक निजी होटल में आयोजित छात्रों की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे इनसो के 14वें स्थापना दिवस पर पांच अगस्त को सोनीपत में आयोजित सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचें। इस अवसर पर इनेलो जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुलतानी, इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जसविंद्र खैरा, युवा इनेलो के जिला प्रधान सुनील राणा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इनसो इकाई के प्रधान बबलू काजल, डॉ. मंजू जाखड़, रॉकी राणा, रजत दूहण, राजेश पायलट, सुमित, अक्षय, नरेंद्र घराड़सी, जोगध्यान, मोहित सैनी सहित अनेक छात्र व युवा नेताओं ने इस बैठक को संबोधित किया। इस जिला स्तरीय सम्मेलन में भारी संख्या में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया । चौटाला ने कहा कि हरियाणा के पड़ोसी प्रदेशों दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश इत्यादि में वहां की सरकारों ने लिंगदोह कमेटी की गाइडलाइन के अनुसार छात्र संघ चुनाव करवाए हैं, लेकिन प्रदेश सरकार ने एक वर्ष से अधिक समय हो गया, छात्र संघ चुनाव करवाने के लिए कमेटी गठित की थी, जिसकी आज तक रिपोर्ट नहीं आई। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा कमेटी के गठन पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने लिंगदोह कमेटी द्वारा निर्धारित गाइडलाइन पर मुहर लगा दी है तो फिर सरकार चुनाव करवाने से क्यों कतरा रही है। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव से ही देश को राजनैतिक नेतृत्व मिलता है, लेकिन प्रदेश सरकार छात्रों के नेतृत्व को उभरने नहीं दे रही। भाजपा सरकार को डर है कि कहीं छात्र नेतृत्व उभरने से भाजपा को चुनौती न मिल जाए। प्रदेश के गुप्तचर विभाग ने हरियाणा सरकार को रिपोर्ट भेजी है कि हरियाणा में छात्र संघ चुनाव करवाने पर सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में इनसो भारी बहुमत से जीतेगा। इसी डर से प्रदेश सरकार छात्र संघों के चुनाव नहीं करवा रही।
-------------------------------
आरएसएस का एजेंडा जबरदस्ती थोपा जा रहा है शिक्षण संस्थानों पर : दिग्विजय
दिग्विजय चौटाला ने आरोप लगाया कि आरएसएस का एजेंडा शिक्षण संस्थानों पर जबरदस्ती थोपा जा रहा है। हर वस्तु का भगवाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इनसो भाजपा के इस प्रयास का डटकर विरोध कर रही है और भविष्य में भी करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने अपना कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
------------------------------------
सीएम खट्टर को खटारा
-- दिग्विजय चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से लेकर सांसद राजकुमार सैनी पर निशाना साधा। उन्होंने सीएम मनोहर लाल खट्टर को खटारा करार दिया तो वहीं कहा कि मौका मिले तो सांसद राजकुमार सैनी को हाथ पकड़कर जेल भेजने का काम करेंगे। चौधरी छोटू राम पर सांसद सैनी द्वारा दिए बयान को लेकर चौटाला प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अवसर मिलने पर सांसद सैनी पर देशद्रोह का मामला चलाया जाएगा। चौटाला ने कहा कि देश की जनता मोदी के राज से दुखी है, लेकिन राहुल गांधी मोदी का विकल्प नहीं बन सकते। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवा ही भाजपा को चुनौती देंगे। आयरन लेडी इंदिरा गांधी को टक्कर भी छात्रों ने ही दी थी और राजीव गांधी का पतन भी हरियाणा से ही हुआ था। उन्होंने संभावना जताई कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव होने से राजनैतिक लीडरशिप उभरेगी। देश में भाजपा का विकल्प पैदा होगा। चौटाला ने कहा कि देश की जनता मोदी के राज से दुखी है, लेकिन राहुल गांधी मोदी का विकल्प नही बन सकतले। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवा ही भाजपा को चुनौती देंगे। आयरन लेडी इंदिरा गांधी को टक्कर भी छात्रों ने ही दी थी और राजीव गांधी का पतन भी हरियाणा से ही हुआ था। उन्होंने आशा प्रकट की कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव होने से राजनैतिक लीडरशिप उभरेगी। देश में भाजपा का राजनैतिक विकल्प पैदा होगा। चौटाला ने कहा कि जीएसटी भाजपा सरकार के कफन में आखिरी कील साबित होगा। भाजपा सरकार का पतन होना निश्चित है। भाजपा के समर्थक व्यापारी ही जीएसटी के विरोध में खड़े है। देश के लोग नोटबंदी के कारण आई आर्थिक मंदी से अभी उभरे भी नहीं थे कि अब जीएसटी की मार आ पड़ी है।