फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   65 new infected including dental surgeon, female doctor, Kurukshetra

डेंटल सर्जन, महिला डॉक्टर सहित 65 नए संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
65 new infected including dental surgeon, female doctor, Kurukshetra
एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना की जांच करवाती युवती। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नए साल की शुरुआत से ही लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं रविवार को खानपुर कोलियां पीएचसी की 39 वर्षीय डेंटल सर्जन, जिला अस्पताल की महिला चिकित्सक और हेल्थ वर्कर सहित 65 नए संक्रमित मिले हैं। अब कुरुक्षेत्र में एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 234 तक पहुंच गया है। इनमें से 213 मरीजों को होम आइसोलेशन तथा 21 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
वहीं रविवार को पॉजिटिव आए 65 मरीजों में से 24 देहात क्षेत्र से हैं। लगातार बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग और वैक्सीनेशन के साथ-साथ ट्रेसिंग पर जोर देना शुरू कर दिया है। साथ ही जो मरीज होम आइसोलेशन में हैं, उनकी निगरानी रखने के लिए नौ टीमों का गठन किया है। इतना ही नहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीमें विशेष अभियान के तहत जिले के हर पुलिस थाने और चौकी में दस्तक देकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सैंपलिंग कर रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को दो पुलिस कर्मचारियों को भी कोविड की पुष्टि की है। रविवार को आए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में विदेश से लौटे पांच यात्री और सात विद्यार्थी भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 22466 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 21 हजार 874 मरीज ठीक हो चुके हैं। विभाग ने अभी तक 358 मरीजों की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से अभी तक लिए गए 636303 में से 611632 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 851 सैंपलों की गई जांच में 65 मरीजों को कोविड की पुष्टि हुई है। वहीं 15 मरीजों को रिकवर होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।
जिले में 63 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश
कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर जिला प्रशासन ने गांव झरौली खुर्द, बिशनगढ़, सेक्टर-2, 3, 5, 7, 13, बगथला, फौजी प्लांट पिहोवा, सुंदरपुर, बारवा, न्यू कॉलोनी, महावीर कॉलोनी लाडवा, उमरी, कनीपला, शास्त्री मार्केट पिहोवा, डीसी कॉलोनी, बारना, मरचेहड़ी, गौरीपुर शाहाबाद, शहजादपुर, पटेल नगर, दिवाना, सैदां मोहल्ला शाहाबाद, रामशरण माजरा, हसनपुर, माजरी मोहल्ला, मुगल माजरा, हरिगढ़ भोरख, कलसाना, एनआईटी, न्यू मॉडल टाउन, वशिष्ठ कॉलोनी, थांडपूरा पिहोवा, संतोखपुरा, बाखली, ठोल, सुनारियां, सुजरा, बाबैन, छोटा स्याणा, सुभाष नगर, दुर्गा मंदिर शाहाबाद, हुडा सेक्टर-1 शाहाबाद, दुखभंजन कॉलोनी कुरुक्षेत्र, बीबीपुर, गैस एजेंसी शाहबाद, आजाद नगर, फतुपुर अमीन, मोहन नगर, खटार वाला मोहल्ला शाहाबाद सहित 63 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं।

वहीं उधर, स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार सेक्टर-3, 5, न्यू सरस्वती कॉलोनी पिहोवा, बीएनसी कॉलोनी पिपली, मॉडल टाउन पिहोवा, एएमसीएच कैंपस मोहड़ी, आरे वाली गली दीदार नगर, डेरा भगत पुरा पिहोवा, नंद कॉलोनी पिहोवा, बगथला, तंगीपुर इस्माईलाबाद, गुरदेव कॉलोनी शाहाबाद सहित 14 स्थान पर बनाए गए कंटेनमेंट व बफर जोन क्षेत्र से निजात दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed