{"_id":"5c6718c9bdec2259b05bc4d5","slug":"61550260425-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र से प्रदेश के युवाओं को दिया अपने वोट का सही प्रयोग करने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र से प्रदेश के युवाओं को दिया अपने वोट का सही प्रयोग करने का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो नंबर-25
पैरा ओलंपियन अमित सरोहा ने बताया मतदान का महत्व
- इस दौरान विद्यार्थियों से बातचीत में अपनी सफलता की कहानी भी सुनाई
-निर्वाचन आयोग के यूथ आइकॉन है सोनीपत निवासी अमित सरोहा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । भीम एवं अर्जुन अवार्डी पैरा ओलंपियन अमित सरोहा ने शुक्रवार को राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान उनको मतदान के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहाकि हम लोकतांत्रिक देश में रहते हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नागरिक होने के नाते मतदान हमारा सबसे बड़ा अधिकार है। इसलिए सभी को मतदान करना चाहिए।
चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा के युवकों को मतदान के लिए जागरूक करने के क्रम में अमित सिरोहा ने शुक्रवार को राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में स्पीव कार्यक्रम के तहत संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि बचपन में हॉकी खेलने का जुनून था। हॉकी की कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस बीच वर्ष 2007 में एक सड़क दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी के क्षतिग्रस्त होने से उनके सपने अधूरे से लगने लगे। इसके बावजूद उन्होंने अपने हौसले को कम नहीं होने दिया और वर्ष 2009 में पैरा ओलंपियन खेलों के लिए अपने आपको को तैयार किया। अमित सरोहा को 2014 में भीम अवार्ड और 2013 में अर्जुन अवार्ड देकर सरकार की तरफ से सम्मानित किया जा चुका है। इस खिलाड़ी ने एथलेटिक्स खेल में वर्ष 2010 की एशियन गेम्स में सिल्वर, वर्ष 2014 में स्वर्ण और रजत तथा अभी हाल में वर्ष 2018 की एशियन गेम्स में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक हासिल किया है। वर्ल्ड चैंपियनशिप कतर में वर्ष 2015 में सिल्वर पदक और वर्ष 2017 में लंदन वर्ल्ड चेंपियनशिप में सिल्वर पदक हासिल किया है। इस दिव्यांग खिलाड़ी अमित सरोहा ने अपनी प्रतिभा को अपने तक ही सीमित न रखते हुए देश की भावी पीढ़ी युवाओं को भी कोच बनकर प्रशिक्षण देने का काम शुरु किया। इतना ही नहीं अमित सरोहा ने स्वयं दो एशियन रिकार्ड डिस्कश थ्रो और क्लब थ्रो में बनाने का काम किया।
बाक्स
प्रतिद्वंदी की मदद के लिए आगे आए अमित सरोहा
अमित सरोहा दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद पैरा ओलंपिक में उपलब्धि हासिल करने वाले देश के एकमात्र खिलाड़ी है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी धर्मवीर को भी प्रशिक्षण दिया और आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई। जिसके कारण खिलाड़ी धर्मवीर सिंह ने उनके साथ एशियन खेलों में सिल्वर पदक हासिल किया है।