फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   लिफ्ट लेकर वारदात करने वाले गिरोह दो और सदस्य गिरफ्तार

लिफ्ट लेकर वारदात करने वाले गिरोह दो और सदस्य गिरफ्तार

Sun, 30 Dec 2018 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
लिफ्ट लेकर वारदात करने वाले गिरोह दो और सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महिला द्वारा किसी राह चलते आदमी से लिफ्ट लेकर लोगों को लूटने वाले दो और आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक सुरेंद्रपाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रकार अपराध शाखा -1 के प्रभारी निरीक्षक केवल सिंह के नेतृत्व में टीम ने 19 नवंबर को रविंदर कुमार उर्फ जोगिंदर पुत्र शिव चरण वासी नूरवाला पानीपत को गिरफ्तार किया था, जिसने स्वीकार किया था कि वह अपने साथियों जिसमें दो अन्य लड़के तथा एक महिला के साथ मिलकर लोगों को लूटने का काम करते हैं वह अपनी साथी महिला को सुनसान जगह पर अकेली खड़ी कर देते थे। यह किसी भी व्यक्ति से लिफ्ट लेने के बाद, उसके साथी पीछा करते थे और फिर रास्ते में रोककर उसे ब्लैक मेल करते थे।

पुलिस को इस संबंध में अनिल कुमार पुत्र फूल सिंह वासी बराना जिला पानीपत को उसके घर से काबू करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था, जिसने पुलिस रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में बताया कि रविंदर कुमार व एक अन्य साथी की मुलाकात जेल में हुई थी। जिला पुलिस की अपराध शाखा -1 ने आरोपी अनिल कुमार को पुन: एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि रिंकू पुत्र फूल सिंह वासी दरिया पुर थाना मतलौड़ा जिला पानीपत व अमित कुमार उर्फ मीता पुत्र रणधीर सिंह वासी दरिया पुर थाना मतलौड़ा जिला पानीपत भी उसके साथी हैं। बताया गया है कि इन्होंने कुरुक्षेत्र में चार वारदातें कबूल की हैं। एक वारदात जून के माह में गांव मिर्जापुर के पास एक आदमी की कार में लिफ्ट लेकर 28 हजार रुपये तथा 50 हजार रुपये उसके एटीएम कार्ड से निकलवाये थे। वहीं एक वारदात अप्रैल माह में थाना शहर थानेसर के एरिया में की थी तथा तीसरी वारदात मार्च माह में थाना शहर के एरिया में भी एक आदमी से दबाव देकर पैसे लेने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed