{"_id":"5a19c0be4f1c1b6e468b65aa","slug":"61511637182-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी न्यायलयों में चार चरणों में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी न्यायलयों में चार चरणों में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी न्यायालयों में चार चरणों में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सभी न्यायालयों में चार चरणों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की एक विस्तृत योजना तैयार की है। यह जानकारी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजेश बिंदल ने दी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान यहां ब्रह्मसरोवर पर कानून से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कोर्ट, जेल, अस्पताल और प्रयोगशालाओं में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा मुहैया करवाई हैं। अभी तक जेल से 3.27 लाख अंडर ट्रायल दी जा चुकी हैं। इसके अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डाक्टरों ने 14 हजार 600 जांच की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि पीजीआई चंडीगढ़ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डॉक्टरों की गवाही की प्रक्रिया सफलता पूर्वक शुरूकी जा चुकी हैं। संसद में एक प्रश्न के उत्तर में संबंधित मंत्री ने जवाब दिया कि अब इस प्रक्रिया को पूरे देश में लागू किया जा रहा हैं। डॉक्टरों के कीमती समय की बचत और सड़क पर यातायात से बचाव करते हुए अभी तक करीब 47 करोड़ रुपए की बचत की जा चुकी हैं। गीता महोत्सव के दौरान लगाई गई कानूनी साक्षरता से संबंधित प्रदर्शनी में ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में दर्शाया गया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की वेबसाइट, एकमात्र ऐसी वेबसाइट है, जिसे पूरे भारत में पांच स्टार दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि हाई कोर्ट की वेबसाइट पर कोर्ट ऑर्डर, फैसले, केस का स्टेटस, डिस्पले बोर्ड, आपत्ति सूची, रोस्टर, कोर्ट फीस आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिला कोर्ट की वेबसाइट के माध्यम से भी ये सभी सेवाएं दी जा रही हैं। हाई कोर्ट की वेबसाइट पर सभी अंतरिम और अंतिम आदेश अपलोड किए जाते हैं। आम जन के देखने के लिए 30 लाख ऑर्डर वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इस दौरान अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश रजिस्टर (कम्प्यूटर्राईजेशन)-कम-सीपीसी न्यायाधीश रजनीश बंसल, जिला सेशन जज कुमारी शालिनी सिंह नागपाल, अतिरिक्त जिला सेशन जज रमेश चंद्र डीमरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।