फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में शिक्षकों को मिली प्रमोशन व कंफरमेशन 19-33-35

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में शिक्षकों को मिली प्रमोशन व कंफरमेशन 19-33-35

Tue, 25 Jul 2017 12:14 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में शिक्षकों को मिली प्रमोशन व कंफरमेशन 19-33-35
अनुबंध के आधार पर लगे शिक्षकों के वेतन में होगी बढ़ोतरी, ईसी की बैठक में प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में शिक्षकों को मिली प्रमोशन व कंफरमेशन
- यूनिवर्सिटी कॉलेज, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन को विभाग का दर्जा देने का राज्य सरकार का पत्र ईसी ने किया स्वीकार
- 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ गैरशैक्षणिक कर्मचारियों व पेंशनर को देने के पत्र की ईसी ने की अनुशंसा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कार्यकारिणी परिषद (ईसी) की महत्वपूर्ण बैठक में विश्वविद्यालय के कई शिक्षकों को करियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत प्रमोशन मिला तो कुछ शिक्षकों की कंफरमेशन मुहर लगाई गई। बैठक में राज्य सरकार की ओर से यूनिवर्सिटी कॉलेज व यूनिवर्सिटी कॉलेज आफ एजुकेशन को विभाग का दर्जा देने के सरकार के पत्र को ईसी ने स्वीकार कर लिया। ईसी की अनुशंसा के साथ ही यूनिवर्सिटी कॉलेज व बीएड कॉलेज ऑफ एजुकेशन को विभाग का दर्जा देने का रास्ता साफ हो गया है। कार्यकारिणी परिषद की बैठक में गैरशैक्षणिक कर्मचारियों व पेंशनर को 7वें वेतन आयोग का लाभ देने के लिए सरकार के पत्र को ईसी ने भी स्वीकार कर लिया है।
बैठक में 30 से अधिक मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें मुख्य रूप से कार्यकारिणी परिषद की पिछली बैठक की मिनट्स को स्वीकृति, विश्वविद्यालय में आउट स्टैंडिंग स्पोर्ट्सपर्सन के लिए प्रथम व द्वितीय श्रेणी की नियुक्तियों में सीट आरक्षित करना, 18 मई 2017 को हुई एकेडमिक काउंसिल की सिफारिशों को स्वीकार करना, फाइनेंस विभाग की ओर से आई हुई सिफारिशों को स्वीकार करना, बायो टेकभनोलॉजी विभाग की शिक्षिका डॉ. बिन्दु बतान की कंफरमेशन, हिसार के आशा गर्ल्स डिग्री कॉलेज, स्वामी देवी दयाल कॉलेज ऑफ कामर्स घोलपुरा, द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज को मान्यता प्रदान की गई है। कार्यकारिणी परिषद के सदस्यों ने सेल्फ फाइनेंस स्कीम में कार्यरत क्लर्क को सहायक व अधीक्षक के पद पर स्टाफ रेश्यो के आधार पर प्रमोशन देने को स्वीकृति प्रदान की है। बैठक में विश्वविद्यालय में अनुबंध के आधार पर काम कर रहे शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी करने की सिफारिश को भी कार्यकारिणी परिषद ने स्वीकार कर लिया है। बैठक में यूआईईटी में सेल्फ फाइनेंस स्कीम में कार्यरत 9 शिक्षकों की सेवाओं को भी कंफर्म कर दिया गया है।
विज्ञापन

----------------------
अनुबंध पर कार्य कर रहे महिला कर्मचारियों को मिलेगा मातृत्व अवकाश
कार्यकारिणी परिषद ने विश्वविद्यालय में अनुबंध के आधार पर कार्य कर रही महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद के इस फैसले से बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
विश्वविद्यालय के कुलगीत पर कार्यकारिणी परिषद की मुहर
कार्यकारिणी परिषद ने विश्वविद्यालय के कुलगीत पर भी मुहर लगा दी है। कुलगीत को तैयार करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था। विश्वविद्यालय के संगीत एवं नृत्य विभाग की अगुवाई में तैयार किए गए कुलगीत पर अब विश्वविद्यालय के विद्यार्थी गुनगुना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed