फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   574 million people will pronounce Gita shlok

574 शहरों के लोग करेंगे गीता श्लोकों का उच्चारण

Sun, 18 Oct 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Sun, 18 Oct 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल के विशेष प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर भगवान श्री कृष्ण ने 574 श्लोकों का उच्चारण किया था।
विज्ञापन


गीता श्लोकों को देश के हर शहर तक पहुंचाने के लिए देश के 574 शहरों के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इन शहरों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति से एक श्लोक का उच्चारण करने का आग्रह किया जाएगा। महाभारत के दौरान अर्जुन के 85 श्लोकों का उच्चारण करने के लिए प्रदेश के विभिन्न शहरों से 85 बेटियों को बुलाने का प्रस्ताव है।

प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने शनिवार को गीता जंयती समारोह को लेकर हुई बैठक में यह सुझाव दिए। इनको बैठक में मौजूद गीतामनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने समर्थन दिया है। खुल्लर ने बताया कि गीता जंयती के 5151वें वर्ष को आधार बनाकर गीता जंयती समारोह पर 5151 पुरुषों 5151 महिलाओं को श्लोकों के उच्चारण के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


प्रदेश के 5151 गांवों के लोगों को जिला स्तर के कार्यक्रमों के साथ जोड़ना चाहिए। इसके लिए सभी जिलों के उपायुक्तों से बातचीत की जाएगी। सभी जिलों में कमेटियों गठित की जाएंगी। इन कमेटियों में कुरुक्षेत्र के अनुभवी लोगों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर से पहुंचाए जाएंगे गीता श्लोक
आने वाले वर्ष में गीता जंयती समारोह को अतंरराष्ट्रीय स्तर मनाने की रूपरेखा तैयार करनी होगी। इसके लिए इंटरनेट पर गीता से जुड़े लोगों का डाटा तैयार करना होगा। सूची भी तैयार करनी होगी। ट्विटर के माध्यम से गीता के श्लोकों को आमजन तक पहुंचाने के लिए केयू के साथ ही अन्य अधिकारियों और कमेटी के सदस्यों से कहा है।

प्रश्नोत्तरी पुस्तक का किया विमोचन
स्वामी ज्ञानानंद महाराज, सीएम के विशेष प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने विद्या भारती शिक्षा संस्थान की श्रीमद् भगवत गीता प्रश्नोत्तरी पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भारत भूषण भारती, डीसी सीजी रजिनिकांतन, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज, सीटीएम डॉ. पूजा भारती, विद्या भारती शिक्षा संस्थान के निदेशक डॉ. रामेंद्र सिंह, केयू के रजिस्ट्रार प्रवीण सैनी आदि मौजूद रहे।



सरकार ने दी छह एकड़ जमीन

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता संस्थान बनाने के लिए राज्य सरकार ने छह एकड़ जमीन दी है। बताया कि संस्थान का शिलान्यास चार मार्च 2016 को होगा। संस्थान में गीता संग्रहालय, गीता पर हर प्रकार का शोध कार्य, विश्वस्तरीय लाइब्रेरी आदि बनेगी। चार मार्च के कार्यक्रम में आरएसएस के सर संघ संचालक मोहन भागवत, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed