फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   55 teams of agricultural scientists will directly communicate with farmers

Kurukshetra News: कृषि वैज्ञानिकों की 55 टीमें करेंगी किसानों से सीधा संवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
55 teams of agricultural scientists will directly communicate with farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार से बतौर मुख्यातिथि प्रदेश स्तरीय विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की। इसके तहत 12 जून तक कृषि, बागवानी, मत्स्य और पशुपालन विभागों के साथ-साथ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के वैज्ञानिक किसानों के साथ सीधा संवाद करेंगे।
अभियान के तहत खरीफ फसलों की वैज्ञानिक तकनीकों, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 55 टीमें प्रदेश के 22 जिलों और 109 ब्लॉकों के 1380 गांवों में किसानों को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इसे एक जनव्यापी अभियान बताया और कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान राज्य है। इस समय जलवायु परिवर्तन, जल संकट, भूमि की उपजाऊ शक्ति कम होना और बाजार की बदलती मांगें, ये सभी चुनौतियां आज हमारे सामने हैं। विकसित कृषि संकल्प अभियान इन्हीं चुनौतियों का सामना करने में किसानों को सशक्त बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अभियान लैब से खेत तक, यानी कृषि अनुसंधान को सीधे हमारे किसानों के खेतों तक पहुंचाने का काम करेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि खरीफ फसलों के लिए दो हजार रुपये प्रति एकड़ बोनस के रूप में 1345 करोड़ रुपये दिए गए हैं। अंग्रेजों के जमाने के आबियाना को खत्म कर 133 करोड़ रुपये की बकाया राशि माफ की गई है। बिजली की हाई टेंशन लाइनों के लिए मुआवजा नीति लागू की गई है। लाइन के नीचे की जमीन के लिए 30 प्रतिशत मुआवजा दिया जाएगा। पट्टेदार किसानों को मालिकाना हक प्रदान किया गया है। इस मौके पर इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंडरू, अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. धीर सिंह, मत्स्य पालन विभाग की आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी कुमार, कृषि विभाग के निदेशक राज नारायण कौशिक, पशुपालन विभाग के महानिदेशक डॉ. प्रेम सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। (संबंधित खबर मुख्य संस्करण में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed