फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   52 students of the district left for Manali for an educational tour.

Kurukshetra News: जिले के 52 विद्यार्थी मनाली शैक्षणिक भ्रमण के लिए हुए रवाना

Thu, 30 Oct 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 30 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
52 students of the district left for Manali for an educational tour.
कुरुक्षेत्र। शैक्षणिक भ्रमण के लिए बच्चों को रवाना करने के लिए हरी झंडी दिखाते जिला परियोजना स - फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद एवं समग्र शिक्षा कार्यालय जिला के 50 विद्यार्थी व दो एस्कॉर्ट टीचर मनाली शिविर के लिए नए बस अड्डे कुरुक्षेत्र से बुधवार को रवाना हुए है। जिला परियोजना संयोजक इंदु कौशिक ने बच्चों व अध्यापकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। बच्चों को अनुशासन में रहकर प्रकृति का अध्ययन कर और अपना चंहुमुखी विकास करने के लिए विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन



जिला परियोजना सहायक राजेश कुमार ने बच्चों को अच्छी प्रकार से कैंप में रहने के साथ-साथ कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और बताया कि समग्र शिक्षा कार्यालय तथा हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद इस प्रकार के कैंपों का आयोजन हर वर्ष करता आ रहा है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।
विज्ञापन

यूथ एंड इको क्लब की संयोजक रेणु ने बताया कि कुरुक्षेत्र जिले के 50 विद्यार्थी इस कैंप में भाग लेंगे। वह इसके अंतर्गत मनाली में सोलंग घाटी, मणिकरण साहिब व्यास नदी, जोगनी झरना, वशिष्ठ गर्म पानी के झरने, माल रोड, मनु मंदिर हिडिंबा देवी मंदिर आदि स्थानों पर घूमेंगे। इस कैंप के दौरान बच्चे विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। इस मौके पर संयोजक कांति चावला, प्रदीप कुमार, डॉ. कृष्णा कुमारी, महेंद्र सिंह, एस्कॉर्ट टीचर रेखा शर्मा, सुल्तान कुमार, यूथ एंड इको क्लब की सदस्य पूजा, विवेक सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed