फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   एनएचएम कर्मियों ने कैंडल मार्च निकाल आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों दी श्रदांजलि

एनएचएम कर्मियों ने कैंडल मार्च निकाल आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों दी श्रदांजलि

Sat, 16 Feb 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मियों ने कैंडल मार्च निकाल आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों दी श्रदांजलि
कुरुक्षेत्र। एनएचएम कर्मियों ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में शांतिपूर्वक धरना दिया। इस दौरान हड़ताली कर्मियों ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्घांजलि अर्पित की। एनएचएम कर्मी अपनी लंबित पड़ी मांगों को लेकर पांच फरवरी से हड़ताल कर रहे है। कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को 11वें दिन भी जारी रही। कर्मियों की हड़ताल के चलते जिलेभर में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बेहाल हो चुकी है। मरीज दर-दर भटकने को मजबूर हो रहे है।
विज्ञापन

बता दें कि इन हड़ताली कर्मियों को स्टाफ नर्स कर्मचारी संघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठन भी समर्थन दे चुके है। संघ के जिला प्रधान विक्रम संगरोहा ने कहा कि कर्मचारी मजबूर होकर अपनी मांगों के संदर्भ में पिछले 10 दिनों से हड़ताल कर रहे है, लेकिन सरकार कर्मियों की मांगें मानने के बजाय अड़ियल रवैए पर अड़ी हुई है। हड़ताल की वजह से मरीजों एवं कर्मचारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कहा कि कर्मचारी स्थायी सेवा सुरक्षा प्रदान करना, सेवा नियम संशोधन, सातवां वेतन आयोग लागू करना सहित अन्य लंबित पड़ी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। जिला संयोजक डॉ सुरेश व सह सचिव कुलविंदर कौर ने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारी हड़ताली कर्मियों पर ड्यूटी पर वापस लौटने का दबाव बना रहा है, लेकिन कर्मचारियों तब तक डयूटी पर नहीं लौटेंगे, जब तक कर्मियों की मांगे पूरी नहीं हो जाती। इस अवसर पर प्रेस सचिव नीलकंठ ,जिला सचिव कृष्ण शर्मा, पिंकी मलिक, डॉ. सुमित, डॉ. विपिन, डॉ. श्याम, डीपीएम सनी राणा, दिनेश सैनी, प्रवीण सैनी, साहब सिंह, प्रवेश, मोहित, रीटा, कुसुम, पूजा, परमजीत, राज व कमलेश सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed