फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहनाई फूलों की माला

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहनाई फूलों की माला

Tue, 26 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहनाई फूलों की माला
पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहनाई फूलों की माला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर उनके चित्र को फूल की माला पहनाकर भाजपा के कार्यकर्ता उपहास का पात्र बन गए। इस बात की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे है। स्थानीय भाजपा नेता इस पर कुछ भी बोल नहीं पा रहे।

किसान विश्राम गृह में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर फूल की माला पहनाकर और पुष्प अर्पित कर दिए। इसकी फोटो भी खींची गई। यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। कांग्रेस नेता हरमनदीप विर्क ने कहा कि भाजपा पार्टी खुद को अनुशासित, बुद्धिजीवी और संस्कारवान पार्टी कहती है। भाजपा के कार्यकर्ता सत्ता के नशे में चूर हैं। इन्हें ये भी याद नहीं है कि आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी का जन्मदिन है। उन्हें भारत रत्न दिया गया है और वे भाजपा से ही प्रधानमंत्री रह चुके हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं को इतना भी नहीं पता कि जीवित व्यक्ति के जन्मदिन पर उसे श्रद्धांजलि नहीं दी जाती, बल्कि उसकी लंबी उम्र की कामना की जाती है। इस बारे में लीगल सेल प्रदेश सदस्य से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed